टीवी स्टार Purab Kohli COVID-19 का शिकार हुए, पूरी फैमिली है बीमार
टीवी और बॉलीवुड स्टार पूरब कोहली ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस के बीच खलबली मचा दी है। एक्टर ने अपनी पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वो कोरोना वायरस का शिकार हुए हैं। एक्टर ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं चौंकाने वाली बात ये है कि एक्टर का पूरा परिवार कोरोना वायरस की बीमारी की चपेट में है। एक्टर को ये बीमारी लंदन में हुई है। इन दिनों एक्टर लंदन में हैं जहां वो अपनी शादी के बाद सेटल हो गए थे। वहीं पर वो अपने परिवार समेत इस बीमारी के शिकार बने है।

एक्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक लंबे पोस्ट में बताया कि सबसे पहले उनकी पत्नी लूसी को कफ की शुरुआत हुई। इसके बाद उनकी पांच वर्षीय बेटी इनाया को भी ऐसे ही सिम्टम्स दिखाई दिए। दो तीन दिनों में ही दोनों के बीमार होने के बाद उन्हें भी बिल्कुल वैसी ही खांसी और कफ शुरु हो गया। जिसके बाद उन्होंने जांच करवाई। इस जांच में वो और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस का शिकार पाया गया है। हालांकि एक्टर ने अपने फैंस से अपील की है कि इससे घबराने की बात नहीं है। बल्कि अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। तो वहीं एक्टर ने कहा है कि ये एक लाइलाज बीमारी जरुर है लेकिन इससे बचने की भी काफी चांसेज हैं। ऐसे में बस अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने की कोशिश में रहना चाहिए। एक्टर की ये पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं।
जिन्हें नहीं पता हैं उन्हें बता दें कि पूरब कोहली ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लूसी से साल 2018 में शादी की थी। लेकिन वो शादी से पहले ही बेटी ईनाया के पापा बन चुके थे। ईनाया ने साल 2015 में लंदन में ही जन्म लिया था। इसके बाद एक्टर लंदन में ही सेटल हो चुके हैं। लेकिन वो हिंदी फिल्मों और टीवी की दुनिया में जरुर एक्टिव रहे हैं। एक्टर सारेगामापा जैसे सुपरहिट टीवी शो के होस्ट भी रह चुके हैं। जबकि कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। पूरब कोहली ने रॉक ऑन 2 टाइपराइटरए एयरलिफ्ट और शादी के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग स्किल्स से फैंस को इंप्रेस किया हुआ है। इस वक्त पूरब अस्पताल में है और पूरे परिवार समेत अपना इलाज करवा रहे हैं।




No comments