Rajkumar Hirani की Upcoming Movie करेंगे Shah Rukh Khan ? बॉलीवुड के किंग खान ने यूं दिया इशारा
बॉलीवुड के 'किंग' Shah Rukh Khan को इंडस्ट्री में सबसे दिमाग वाला कलाकार माना जाता है। अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की तारीफ करते हुए Govinda ने कहा था कि जिस बात को समझने में हम सभी कलाकारों को वर्षों लग गए वो शाहरुख ने करियर की शुरूआत में ही समझ ली। हम सभी कलाकार आज भी मार्केटिंग और पीआर को ठीक से समझ नहीं पाए हैं और शायद इसीलिए शाहरुख बॉलीवुड के किंग हैं।

किंग खान ने आज फैंस के साथ एक चैट सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने इस बात का सबूत भी दिया कि गोविंदा ने उनके बारे में जो कहा था, वो 100 प्रतिशत सच है। असल में शाहरुख खान से चैट सेशन के दौरान एक फैन ने दो हॉलीवुड डायरेक्टर्स के नाम सामने रखकर पूछा कि इनमें से आपका फेवरेट कौन है ? शाहरुख खान ने बड़ी ही चतुराई से इस सवाल को टाल दिया और साथ में यह इशारा दे दिया कि उनका फेवरेट डायरेक्टर कौन है, जिसके साथ वो अपनी अगली फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं ? शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे अनुसार तो दोनों ही कमाल के कलाकार हैं। लेकिन राजू अपना सा लगता है... नहीं?
Wow both are awesome and I have met them...but Raju apna sa lagta hai...nahi? https://t.co/EuSsrTHtx5— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 20, 2020
आपको बता दें शाहरुख खान यहां पर भारतीय डायरेक्टर Rajkumar Hirani की बात कर रहे हैं। पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी जल्द ही किसी फिल्म के लिए हाथ मिला सकते हैं। ऐसे में किंग खान के द्वारा राजकुमार हिरानी को बेस्ट बताना कहीं न कहीं इस बात का इशारा है कि वो जल्द ही मुन्ना भाई डायरेक्टर के साथ हाथ मिला सकते हैं। फिल्म संजू के बाद से राजकुमार हिरानी ने भी अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। हमें पूरी उम्मीद है कि शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी जल्द ही साथ मिलकर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे।




No comments