Rakhi Sawant शादी के बाद पति से अलग रह ही हैं, बताई चौंकाने वाली वजह
टीवी स्टार और 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर अदाकारा Rakhi Sawant ने भले ही शादी कर ली हो लेकिन वह इन दिनों अपने पति से अलग ही रह रही हैं। इस बारे में राखी सावंत ने खुद बताया है। एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल स्पॉटबॉयई को दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया, 'मैंने रितेश से घर जमाई बनकर रहने के लिए कहा था। मेरे पास मुंबई में घर है लेकिन मैं तो अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं। नए घर में मुझे काफी अच्छा लग रहा है। काम के चलते मैं कुछ समय के लिए मुंबई आई थी। इस दौरान मोदी जी ने कोरोना वायरस लॉकडाउन की घोषणा कर दी जिसकी वजह से मैं मुंबई में ही फंस गई। ऐसे में रितेश इस समय मेरे साथ नहीं है। मेरे और रितेश के बीच सब कुछ ठीक है। मुझे उम्मीद है कि हमारी शादी आगे भी ऐसे ही अच्छे से चलेगी।
राखी सावंत बीते कुछ समय से लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कुछ महीनों पहले ही राखी सावंत ने अपनी शादी का खुलासा किया था। राखी के मुताबिक उन्होंने तीन बार अपने पति से शादी की है। कोर्ट में शादी करने के बाद उन्होंने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों के साथ एक दूसरे संग सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाई हैं। इसके बाद अदाकारा ने अपनी शादी की तस्वीरें भी फैंस के बीच साझा की थी। Also Read - Rakhi Sawant ने बताया Corona Virus से बचने का तरीका, फैंस के लिए शेयर किया ये जबरदस्त वीडियो
हालांकि राखी सावंत की ओर से शेयर की गई इन तस्वीरों में उनके पति की शक्ल नहीं नजर आ रही है। ड्रामा क्वीन के इस सस्पेंस ने सोशल मीडिया को हिला कर रखा हुआ है। राखी सावंत का ये बयान उस समय आया है जब लोग सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। तस्वीरों को देखकर लाग बार बार राखी से सवाल पूछ रहे हैं कि उनका पति रितेश तस्वीर में क्यों नहीं नजर आ रहे।
देखें राखी सावंत की शादी की तस्वीरें
कौन है राखी सावंत का पति
राखी सावंत के मुताबिक उनके पति का नाम रितेश है जो कि अमेरिका में एक बिजनेसमैन है। आए दिन राखी सावंत अपने पति के बारे में कोई न कोई बात करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही राखी ने अपने हनीमून की तस्वीरों से भी फैंस को शॉक दिया था। लेकिन इन तस्वीरों में भी उनके साथ पतिदेव नहीं दिखे थे।

No comments