Rangoli Chandel Twitter विवाद: फराह खान अली ने दिया Kangana Ranaut को करारा जवाब, कहा ‘उन्हें एसिड एटैक सर्वाइवर होने के नाते...’
बॉलीवुड स्टार Kangana Ranaut ने बीते दिन ही अपना एक वीडियो जारी कर बहन Rangoli Chandel का समर्थन किया था। इस वीडियो में कंगना रनौत ने बहन रंगोली चंदेल को सपोर्ट करते हुए दावा किया था कि उन्होंने कभी किसी खास धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट नहीं किया है। साथ ही कहा था कि अगर रंगोली चंदेल की ओर से एक भी ऐसा ट्वीट दिखा दिया जाए जहां वो किसी धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बोल रही हों तो वो और उनकी बहन खुद सामने आकर सभी से माफी मांग लेंगी।
कंगना रनौत ने अपने वीडियो के जरिए कहा कि उनकी बहन किसी धर्म विशेष के लोगों के खिलाफ कमेंट नहीं कर रही थी बल्कि उन असामाजिक तत्वों पर भड़क रही थी जो कोरोना वॉरियर्स पर निशाना साध रहे थे और उन पर हमला कर रहे थे। लेकिन कंगना रनौत के इस वीडियो के बाद फराह खान अली ने सामने आकर जवाब दिया है। ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट के जरिए अपना जवाब दिया है।
फराह खान अली ने लिखा है, ‘मेरे दिल में आपके या रंगोली के लिए निजी तौर पर कोई बुरी बात नहीं है। मैं रंगोली से पहले भी मिल चुकी हूं जब वो बेहद विनम्रता से मिली थी। वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर रह चुकी हैं और साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी है इसीलिए उन्हें अपने ट्वीट्स को लेकर और भी ज्यादा सचेत रहना चाहिए। उन्हें हमेशा उन लोगों में उम्मीदें जगानी चाहिए जो अपनी उम्मीदें खो चुके हैं। उन्हें दूसरों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहिए। लेकिन एक खास समुदाय के लिए नफरत फैलाना और कुछ लोगों के कामों के लिए उन्हें मारने के लिए उकसाना एक घृणित काम है और ये बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता। मैं उम्मीद करती हूं कि वो अपनी गलतियों को स्वीकारें और समझें कि उनके पास सिर्फ आपकी बहन होने के अलावा भी काफी कुछ है करने के लिए।’ फराह खान का ये करारा जवाब आप नीचे देख सकते है।
बता दें कि रंगोली चंदेल ने यूपी के मुजफ्फरनगर में घटी एक घटना का वीडियो शेयर कर स्वास्थयकर्मियों, मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों पर तेज हमला बोला था जो कोरोना वायरस से लोगों को सचेत करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि इसके बाद फराह खान अली ने रंगोली चंदेल के इस कमेंट की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए ट्विटर ने रंगोली चंदेल के एकाउंट को सस्पेंड कर दिया था।

My dear Kangana,— Farah Khan (@FarahKhanAli) April 18, 2020
Yours truly
Farah Khan Ali 🙏 pic.twitter.com/kG1lm7E7qe

No comments