Ranveer Singh ने फैंस के साथ शेयर की फनी तस्वीर
देशभर में Coronavirus के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस वजह से सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने घर में और कुछ दिनों के लिए बंद हो गए हैं। लॉकडाउन के बीच एक्टर Ranveer Singh का अलग अंदाज फिर सबके सामने आया है। बॉलीवुड के इस स्टार एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो बाघ के पास बैठे नजर आ रहे हैं। रणवीर ने इस फोटो को एडिट कर अपना चेहरा रिप्लेस किया है। कुछ देर पहले शेयर इस फोटो को अब तक 13 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
Ranveer Singh ने अपने इन फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन उन्होंने इसके साथ सिर्फ हंसने वाले इमोजी बनाई हैं। रणवीर द्वारा शेयर इस फोटो पर पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम इस तस्वीर में इतने फनी क्या लग रहे हो? तुम ज्यादा समय ऐसे ही होते हो।' इसके साथ दीपिका ने हंसने वाला इमोजी भी डाला है।
इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह के करीबी दोस्त अर्जुन कपूर और कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘रणवीर के लिए ये दिन भी बस एक आम दिन है।' तो वहीं एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने लिखा, ‘मैं साथ बिताए वो पुराने दिन बहुत मिस करता हूं।'
आपको बता दें, Ranveer Singh और Deepika Padukone की जोड़ी फिल्म 83 में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर अहम किरदार में होंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रूमी देव के रोल में दिखाई देंगी। कोरोना वायरस के चलते फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने आगे बढ़ाई है।

No comments