Rashami Desai के बैंक अकाउंट से Rhaan Khan ने निकाले 15 लाख रुपए, #FraudArhaanKhan
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कंट्रोवर्सियल शो Bigg Boss 13 से खूब सुर्खियां बटोरी। Arhaan Khan के साथ अपने रिश्ते को लेकर Rashami Desai शुरुआत में काफी कन्फ्यूज दिखीं लेकिन वक्त के साथ-साथ आखिरकार उन्हें समझ आ ही गया कि कौन वाकई में उनका अपना है। शो के दौरान सलमान खान ने रश्मि देसाई के सामने ही अरहान खान की सारी पोल-पट्टी खोली और उन्हें आगाह किया कि वह जिंदगी में सोच-समझ कर ही फैसले लें। Salman Khan ने सभी के सामने खुलासा किया था कि जिस शख्स के साथ रश्मि देसाई जिंदगी बिताने का ख्वाब सजा रही हैं, वह पहले से ही शादीशुदा है। रश्मि देसाई अरहान खान के साथ शादी करने के सपने संजो रही थी, लेकिन सलमान खान के खुलासे के बाद जल्द ही उनका सपना भी टूट गया। रश्मि देसाई अंदर ही अंदर टूटती गईं लेकिन उनकी हिम्मत की दाद देनी होगी कि वह जल्द ही जिंदगी में आगे बढ़ गई।

रश्मि देसाई और अरहान खान एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं, लेकिन इस बार मामला पहले से भी ज्यादा पेंचीदा लग रहा है। बीते कुछ घंटे से रश्मि देसाई के बैंक अकाउंट के डिटेल्स सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे है। रश्मि देसाई के फैंस कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि जब एक्ट्रेस घर के अंदर थी तो अरहान खान ने उनके अकाउंट से तकरीबन लाखों रुपए निकाले लिए थे। अब इन तस्वीरों में दिख रहे बैंक अकाउंट डिटेल्स में कितनी सच्चाई है, ये तो खुद रश्मि देसाई ही बता पाएंगी।
रश्मि देसाई के बैंक अकाउंट डिटेल्स को शेयर करते हुए फैंस #FraudArhaanKhan हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे हैं और हर कोई अरहान खान को काफी खरी खोटी भी सुना रहा है।
See This guys!!— 🆁𝗮𝘀𝗵𝗮𝗺𝗶𝗮𝗻𝘀 🅺𝗮 🅰𝗱𝗱𝗮 😎 (@Rashamians_Adda) April 20, 2020
What this #FraudArhaanKhan has Done!
Many More Are Their!@TheRashamiDesai pic.twitter.com/JRge1VxUaB
Bloody looser fraud ramlaal @imArhaanKhan threating Rashami.... Shame in you u bloody tujhe Salman Khan jaisa superstar ne exposed National TV pr kia fir bhi tujhe sharam nhi aaya #FraudArhaanKhan pic.twitter.com/mchiWV4v3U— Binti ♡ SidRa 💫 (@arohi_bintii) April 20, 2020
रश्मि देसाई ने लॉन्च किया है अपना शो
लॉकडाउन के चलते रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर ही अपना नया शो 'द रश्मि देसाई शो' को लॉन्च किया है। इस शो पर रश्मि देसाई कई नामी-गिरामी हस्तियों से बात करती हैं और दर्शकों को कनेक्ट करके कई सवाल जवाब भी करती हैं।
शादी को लेकर रश्मि देसाई ने कही ये बात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि देसाई ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। रश्मि देसाई का कहना था कि, 'मैं जब भी शादी करुंगी लोगों को बताकर करुंगी, मैं छुपाकर कुछ भी नहीं करने वाली हूं।




No comments