Rishi Kapoor और Irrfan Khan ने इस फिल्म में साथ किया था काम
बॉलीवुड के लिए ये बेहद दुख की घड़ी है। दिग्गज अभिनेता Rishi Kapoor की 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। शोक की बात ये है कि उनका उस निधन उस वक्त हुआ है जब देश Irrfan Khan के जाने का दुख मना रहा था। ऐसे में उनके निधन से देश दोहरे दुख का सामना कर रहा है। इरफान खान की तरह ही दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर की जंग जीतकर देश लौटे थे। लेकिन इसके बावजूद दोनों ही स्टार्स की तबियत बीच-बीच में गड़बड़ा जाती थी। दुर्भाग्यवश दोनों का निधन भी करीब एक साथ ही हुआ है।

लेकिन इस बीच दर्शकों को इरफान खान और ऋषि कपूर की जोड़ी का वो पल याद आ रहा है जब दोनों ने एक साथ फिल्म डी-डे में काम किया था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म खास चली नहीं। लेकिन इरफान खान और ऋषि कपूर को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। अब दर्शक उस पल को याद कर रहे हैं जब दोनों दिग्गज स्टार एक साथ इस फिल्म में दिखाई दिए थे। इस फिल्म की एक झलक आप नीचे देख सकते हैं।
Heartbreaking!— Armaan Malik ❤️Admirer💫 (@Sidharth__AM22) April 30, 2020
Two days in a row. We have lost another star.
😭
Rest in peace,#RishiKapoor #IrrfanKhan pic.twitter.com/Px7A3PMq8j
ऋषि कपूर के अचानक निधन पर फिल्मी हस्तियां ही नहीं बल्कि राजनीतिक दलों से भी शोक संदेश सामने आ रहे है। पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक तमाम नेताओं ने ऋषि कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उनका फिल्मी करियर इतना बड़ा और विशाल था कि चंद फिल्मों में उसे समेट पाना संभव नहीं है। ऐसे में दर्शक उनके फिल्मी सफर को याद कर भावुक हो रहे हैं।




No comments