RRR के बाद SS Rajamouli की अगली फिल्म में हुई Mahesh Babu की एंट्री
बाहुबली फेम निर्देशक SS Rajamouli इन दिनों अपनी फिल्म Rise, River, Revolt में बिजी है। हालांकि फिल्म की शूटिंग कोरोना वायरस के चलते फिलहाल रुकी हुई है। लेकिन हालात सामान्य होते ही निर्देशक दोबारा अपनी इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हो जाने वाले है। लेकिन लॉकडाउन के बीच निर्देशक ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान जरुर कर दिया है। बाहुबली के डायरेक्टर ने ऐलान किया है कि वो ट्रिपल आर के बाद अपनी अगली फिल्म के लिए साउथ स्टार Mahesh Babu के साथ काम करने वाले है। इसका आधिकारिक ऐलान भी हो चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है।
हालांकि अभी इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन ये जरुर पता लगा है कि इस फिल्म को केएल नारायण प्रोड्यूस करने वाले है। फिल्म अगले साल 2022 तक फ्लोर पर जाएगी। तरण आदर्श के इस ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं।
RRR का हैं फैंस को इंतजार
लेकिन इससे पहले निर्देशक अपनी फिल्म ट्रिपल आर को पूरा करेंगे। इस फिल्म में राम चरण तेजा और एनटीआर लीड रोल्स में है। जबकि बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और अजय देवगन भी काफी महत्वपूर्ण रोल में दिखाई देने वाले है। इस फिल्म का जबरदस्त मोशन पोस्टर बीते दिनों ही सामने आया था। जिसमें एनटीआर और राम चरण की धमाकेदार एंट्री देखने को मिली थी। इसी के साथ साफ हुआ था कि फिल्म का हिंदी दर्शकों के लिए नाम Rise, River, Revolt रखा गया है।
हो सकता है महेश बाबू का बॉलीवुड डेब्यू
इसी ऐलान के साथ ऐसी उम्मीदें भी जग रही हैं कि बाहुबली और ट्रिपल आर की तरह ही साउथ के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की ये फिल्म भी हिंदी समेत कई भाषाओं में बने। अगर ऐसा हुआ तो इस फिल्म के साथ महेश बाबू की बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री हो सकती है। इस खबर से साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के फैंस में काफी क्रेज है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की दक्षिण सिनेमा में काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। ऐसे में ये खबर उनके फैंस को बेकरार कर रही है।

BIGGG NEWS... #Telugu superstar #MaheshBabu and director #SSRajamouli to collaborate... #Mahesh will star in #Rajamouli's next directorial, after #RRR... Produced by KL Narayana... Will go on floors in 2022. pic.twitter.com/DhgUlqaKCz— taran adarsh (@taran_adarsh) April 18, 2020

No comments