Salman Khan को लगा बड़ा झटका, ‘Radhe’ ईद पर नहीं होगी रिलीज?
बॉलीवुड के सलमान खान की आगामी फिल्म Radhe- Your Most Wanted Bhai को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ष्राधेष् अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी। कोरोना वायरस के चलते ष्राधेष् की शूटिंग रुक गई है और अब इसे ईद पर रिलीज करना मुमकिन नहीं लग रहा है। अगर देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन न होता तो मेकर्स श्राधेश् के आखिरी शेड्यूल को समय पर पूरा कर लेते और भाईजान के फैंस इस फिल्म को ईद पर देख पाते।

बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट की मानें तोए राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई का आखिरी शेड्यूल शूट होना अभी बाकी है जो कि काफी बड़ा है। इसके लिए मेकर्स को 8-10 दिनों की जरूरत है। इस शेड्यूल के साथ साथ राधे का कुछ पैचवर्क भी बाकी है जिसे पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू करते ही शूट किया जाना था। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि फिल्म के मेकर्स राधे की शूटिंग मार्च के अंत तक खत्म करने की सोच रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ऐसा काफी समय बाद होगा कि सलमान खान की फिल्म ईद पर रिलीज नहीं होगी।
फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क की बात की जाए तो सलमान खान इसे घर से ही शुरू करने की सोच रहे थे ताकि लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठाया जा सके लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। मुंबई में इस समय सभी लोग अपने अपने घरों में हैं जिस कारण 'राधे का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क भी समय पर शुरू नहीं हो पाएगा।
अक्षय कुमार के साथ होने वाली थी टक्कर:
सलमान खान और अक्षय कुमार इस साल ईद के मौके पर आपस में भिड़ने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण यह क्लैश टलता नजर आ रहा है। ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही खबरों की मानें तो इस साल ईद के मौके पर कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी। जैसे ही कोरोना वायरस लॉकडाउन खत्म होगा वैसे ही रोहित शेट्टी अपनी 'सूर्यवंशी' लेकर आएंगे और उसके बाद 'राधे' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' को रिलीज किया जाएगा।




No comments