Shah Rukh Khan ने फिर दिखाई दरियादिली, कोरोना वायरस की लड़ाई के लिए महाराष्ट्र सरकार को दान की 25,000 PPE किट्स
बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan ने एक बार फिर Coronavirup Pandemic की जंग में लड़ाई के लिए सरकार का साथ देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सामने आई लेटेस्ट जानकारी से पता लगा है कि किंग खान ने महाराष्ट्र सरकार को 25,000 पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट्स दान किए हैं। इन किट्स का इस्तेमाल कोरोना वायरस महामारी के इलाज में जुटे महाराष्ट्र के डॉक्टर्स की हिफाजत के लिए किया जाना है। इस बारे में खुद महाराष्ट्र सरकार के पब्लिक हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर राजेश तोपे ने किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने शाहरुख खान की मदद के लिए ट्वीट कर धन्यवाद किया था। जिससे ये जानकारी सामने आई है।
हेल्थ मिनिस्टर ने लिखा था, ’25,000 पीपीई किट्स मुहैया कराने के लिए शाहरुख खान का बहुत शुक्रिया। ये कोविड-19 से छिड़ी हमारी जंग में बहुत आगे तक मदद करेगा। इससे हम अपनी मेडिकल केयर टीम की हिफाजत कर सकेंगे।’ इस ट्वीट के बाद Shah Rukh Khan ने स्वास्थ्य मंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ’सर इन किट्स को मुहैया कराने के लिए आपकी मदद का शुक्रिया। हम खुद को और इंसानियत को बचाने की इस मुहिम में सब साथ हैं। भगवान करें कि आपका परिवार और टीम सुरक्षित और स्वस्थ रहे।’ शाहरुख खान का ये ट्वीट आप नीचे देख सकते है।
शाहरुख खान कोविड-19 की जंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने इससे पहले भी एक बड़ी पोस्ट के जरिए ऐलान किया था कि वो कई संस्थाओं के जरिए इस मुहिम में जुड़ चुके हैं और अपनी ओर से जितना बन पाएगा मदद करेंगे। जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि शाहरुख खान कई एनजीओ और संस्थाओं के जरिए सामाजिक कामों में जुटे रहते है। उनकी मीर फाउंडेशन भी इसमें बड़ी मदद करती है। इसके अलावा बीते दिनों एक्टर ने पीएम केयर फंड में दान देने के अलावा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली सरकार के फंड्स में भी डोनेशन दी थी। इतना ही नहीं, एक्टर ने बीएमसी को अपना 4 मंजिला दफ्तर क्वारेंटाइन सेंटर में तब्दील करने के लिए ऑफर किया है। जिसकी भी काफी तारीफें हुई थी। तो वहीं, वो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और ग्लोबल सिटीजन के साथ हाथ भी मिला चुके हैं। जिसके तहत 18 अप्रैल को होने वाले वर्चुअल कॉन्सर्ट में वो हिस्सा लेंगे। इस कॉन्सर्ट से जुटाई गई रकम कोरोना वायरस की जंग के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली है।

Thank you sir for all your help to source the kits. We are all together in this endeavour to protect ourselves and humanity. Glad to be of service. May your family & team be safe and healthy. https://t.co/DPAc7ROh7i— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 13, 2020

No comments