Shah Rukh Khan को आया बेटे AbRam के लिए रिश्ता, किंग खान ने ऐसे दिया जवाब !!
बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan इन दिनों कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अपने घर पर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच बीते दिन एक्टर ने अपने फैंस के साथ भी रुबरु होने का फैसला किया। #AskSRK सेशन के दौरान एक्टर ने अपने फैंस के साथ ढेर सारी बातचीत की और इसी दौरान उन्होंने अपने से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान सबसे दिलचस्प बात ये रही कि एक्टर के छोटे बेटे अबराम खान (Abram Khan) के लिए एक फैन ने अपनी भांजी का रिश्ता मांग लिया। फैन की ओर से आए इस रिश्ते का जवाब बॉलीवुड सुपरस्टार ने बेहद खास अंदाज में दिया।

वैसे भी शाहरुख खान अपने मस्तमौला अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं और उनका ये अंदाज फैंस का भी दिल जीत ले जाता है। बीते दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ है। किंग खान की फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सर ये मेरी भांजी वेदिका है जो अबराम से प्यार करती है। क्या वो उससे शादी कर सकती है। बीते महीने ही ये एक साल की हुई है। प्लीज इसे विश करिए और आशीर्वाद दीजिए।’ अपने फैन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए किंग खान ने लिखा, ‘भगवान उसका ध्यान रखें। वो बहुत प्यारी है।’ किंग खान के इस प्यारे से जवाब को आप नीचे ट्वीट में देख सकते हैं।
God bless her. She is very pretty. https://t.co/XsyNxqOvHQ— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 20, 2020
इस सेशन के दौरान एक फैन ने किंग खान से पूछा, ‘आपको कब और कैसे पता लगता है कि ये सही वक्त आ गया है करियर बदलने का या फिर छोड़ने का, अगर आप सुपरस्टार हैं तो?’ इस बात के जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, ‘नहीं पता, किसी सुपरस्टार से पता करने की कोशिश करो, मैं तो सिर्फ एक किंग हूं।’
Wouldn’t know....try asking a superstar. I am just a King unfortunately... https://t.co/bvzBvg1S8B— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 20, 2020
इस दौरान एक्टर ने काफी देर तक अपने फैंस के साथ बातचीत की और उनके दिलचस्प सवालों का मजेदार ढंग से जवाब दिया। इतना ही नहीं, बातों ही बातों में शाहरुख खान ने इशारा कर दिया कि वो बॉलीवुड के धांसू डायरेक्टर राजू हिरानी के साथ आने वाले दिनों में काम कर सकते हैं। शाहरुख खान के फैंस को बादशाह खान के इस अगले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।




No comments