Shehnaaz Gill और Sidharth Shukla Broken But Beautiful के तीसरे सीजन में दिख सकती है
सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो Bigg Boss 13 में कई ऐसी जोड़ियां बनी, जिन्हें लोग चाहकर भी अपने जेहन से नहीं निकाल पाएंगे। बात करें सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की तो इनकी जोड़ी ने शो के दौरान तो धमाल मचाया ही शो के बाद भी दोनों की केमेस्ट्री में कोई कमी नहीं आई है। Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill को फैंस ने 'सिडनाज' का नाम दिया और आए दिन लोग सोशल मीडिया पर दोनों से गुजारिश करते रहते हैं कि ये जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं। अब सिडनाज अपने फैंस की इस बात पर गौर करेंगे या नहीं...ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन इतना साफ है कि जल्द ही सिडनाज के फैंस को एक खास तोहफा जरुर मिलने वाला है।

दरअसल कुछ घंटे पहले ही जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने सुपरहिट वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफूल' के तीसरे पार्ट की घोषणा की है। इस सीरीज के पहले और दूसरे पार्ट में विक्रांत मेस्सी और हरलीन सेठी थे, लेकिन अब एकता ने साफ कर दिया है कि इस सीरीज के तीसरे पार्ट में इनकी जोड़ी नहीं नजर आने वाली है। एकता कपूर ने 'ब्रोकन बट ब्यूटीफूल' की घोषणा करने के साथ ही साथ ये भी बताया है कि तीसरे पार्ट में वह किसी नई जोड़ी को लेने के बारे में सोच रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने फैंस ने नई जोड़ी का सजेशन भी मांग लिया है।
एकता कपूर के कमेंटबॉक्स में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का नाम लेने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा मिली और ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सीरीज के जरिए सिडनाज फिर से धमाल मचा सकते हैं।
इन नामों का भी मिला सजेशन
सिद्धार्थ-शहनाज के अलावा कई लोगों ने एकता कपूर को सिद्धार्थ शुक्ला के अपोजिट जेनिफर विंगेट को कास्ट करने का सजेशन भी दे डाला है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस सीरीज में एकता शहनाज गिल के साथ जैन इमाम के साथ पेयर अप कर सकती हैं।
'भूला दूंगा' के जरिए सिडनाज ने मचाया धमाल
'बिग बॉस 13' के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल म्यूजिक वीडियो 'भूला दूंगा' में नजर आए थे। इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की केमेस्ट्री को सबने पसंद किया था। ऐसे में हो सकता है कि एकता कपूर अपनी सीरीज में इस जोड़ी को कास्ट करने का फैसला जल्द से जल्द लें।




No comments