Shivangi Joshi खुलकर सामने आईं Yeh Rishta Kya Kehlata Hai पर बनने वाले Memes पर, कहा 'मैं तो...'
टीवी सीरियल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा यानि कि Shivangi Joshi लॉकडाउन के समय को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस समय शिवांगी जोशी अपने होमटाउन उत्तराखंड में हैं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का वह कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही हैं। इस बीच शिवांगी जोशी घर बैठे-बैठे खूब इंटरव्यू भी दे रही हैं। हाल ही में शिवांगी जोशी ने बॉलीवुडलाइफ से एक्सक्लूसिवली बताया था कि वह अपने सीरियल के सेट को काफी मिस कर रही हैं और जल्द से जल्द काम भी शुरु करना चाहती हैं।

कुछ दिन पहले ही शिवांगी जोशी ने ईटाइम्स से बात की हैं और इस पोर्टल के साथ लाइव चैट के दौरान शिवांगी जोशी ने कई और खुलासे किए है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग भले ही ना हो रही हो लेकिन आए दिन सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स सामने आते रहते हैं। शिवांगी जोशी से जब पूछा गया कि वह अपने सीरियल के मीम्स देखकर कैसा फील करती हैं तो उनका कहना था कि उन्हें काफी मजा आता है।
शिवांगी जोशी ने पोर्टल को बताया है कि, 'मैं इसे कॉम्पलिमेंट के तौर पर लेती हूं। काफी लोग मुझे मीम्स भेजते भी है और उन्हें देखकर और पढ़कर खूब हंसती हूं। ज्यादातर मीम्म में मैं और कार्तिक (मोहसिन खान) ही दिखते है तो मैं इसे कॉप्लिमेंट के तौर पर ही लेती हूं।
नीचे देखें शिवांगी जोशी के लेटेस्ट वीडियोज और तस्वीरें...
तो ये है शिवांगी जोशी का फेवरेट को-स्टार
इस इंटरव्यू के दौरान शिवांगी जोशी ने अपने फेवरेट को-स्टार का भी खुलासा किया है। शिवांगी जोशी का कहना है कि, 'तन्मय मेरा फेवरेट को-स्टार है। मुझे बच्चे पसंद है और मैं उसके साथ समय बिताना काफी पसंद करती हूं। वह काफी शैतान और क्यूट है। जब भी हमें सेट पर मौका मिलता है हम साथ में खेलना पसंद करते हैं। कभी-कभार हमें डांट भी पड़ जाती है क्योंकि हम बहुत मस्ती करते हैं। सेट पर सभी लोग कहते है कि ऐसा लगता है कि दोनों एक ही उम्र के है क्योंकि हम दोस्त की तरह साथ रहते हैं।




No comments