दुबई में फंसे Sonu Nigam की गिरफ्तारी मांग कर रहे हैं लोग, जानिए पूरा मामला
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक Sonu Nigam कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान दुबई में फंसे हुए हैं, जिस कारण लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गायक सोनू निगम ने लगभग 3 साल पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने मस्जिदों से होने वाली अजान पर सवाल उठाया था और कहा था कि यह गुंडागर्दी है। कुछ लोग इसी वजह से दुबई सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि वो सोनू निगम को गिरफ्तार करके सबक सिखाए।

पिछले कुछ समय से लगातार इंटरनेट पर #सोनू_निगम_तुम_कहाँ_हो हैशटैग टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग पर लोग ट्वीट करके लगातार सोनू निगम का सालों पुराना ट्वीट शेयर करके दुबई पुलिस से गायक को हथकड़ी पहनाने की मांग कर रहे हैं।
@Dubai @DubaiPoliceHQ @DXBMediaOffice @DubaiPressClub @rta_dubai #sonunigam bollywood singer have problem with azan voice and daily he is telling something against muslim can you please solve his problem he is in dubai right now https://t.co/vOfVhlAvT4— Mohammad Mazhar (@Mohamma98300069) April 20, 2020
@DubaiPoliceHQc you immediately arrest #SonuNigam. This has insulted our Prophet. In tweet, tomorrow you will have to answer on the Day of Allah also👇 pic.twitter.com/bi5Ji6HGD5— mdanishadv (@Mdanishadv) April 20, 2020
When is he going to Tweet against Azaan in Dubai?— Arhaam Daniyal سید ارحام دانیال (@daniyal_A008) April 20, 2020
Ohh holy shit I forgot he doesn’t have a twitter account in #Dubai#SonuNigam pic.twitter.com/ecC7pMTu6c
#सोनू_निगम_तुम_कहाँ_हो currently trending topic in India at 4th— K R N #StayHomeSaveLives (@kamleshRnarayan) April 21, 2020
फंसे हो या छुपे हो? pic.twitter.com/nC52dDpk78
वैसे ऐसा नहीं है कि सभी लोग सोनू निगम के खिलाफ ट्वीट ही कर रहे हैं। गायक के कई सारे फैंस भी हैं जो ऐसे लोगों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। सोनू निगम के ऐसे फैंस ट्रोलर्स को बता रहे हैं कि गायक ने केवल मस्जिद ही नहीं बल्कि मंदिर, गुरुद्वारों और गिरजाघरों पर भी सवाल उठाया था और कहा था कि पूजा के सभी स्थानों पर लाउड स्पीकर का इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।
अगर आप सोच रहे हैं कि सोनू निगम इतनी गंभीर बीमारी के दौरान दुबई में क्या कर रहे हैं तो हम बता दें जब भारत में लॉकडाउन की घोषणा हुई तब सोनू निगम वहीं पर थे। जिस कारण वो भारत नहीं आ पाए हैं। बताया जा रहा है कि सोनू निगम दुबई में एक कॉन्सर्ट के चलते गए थे, जिसको पूरा करने के दौरान ही भारत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। सोनू निगम की गिरफ्तारी को लेकर उठी इस मांग के बारे में आपका क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।




No comments