Taimur Ali Khan ने अपनी मां Kareena Kapoor Khan के लिए हाथों से बनाया पास्ता नेकलेस
बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान इन दिनों लॉकडाउन के चलते घर में ही कैद है। लेकिन इन दिनों को वो अपनी फैमिली के साथ बड़े मजे से बिता रही है। हाल ही में अदाकारा ने एक बेहद प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया है कि उनके लाडलेतैमूर अली खान ने अपनी मम्मी के लिए एक बेहद प्यारा नेकलेस बनाया है। खास बात ये है कि नेकलेस कलरफुल पास्ता से बनाया गया है। इस नेकलेस को पहनकर अदाकारा खुशी से फूले नहीं समा रही हैं और जमकर इसे फ्लॉन्ट कर रही है। इस बेहद प्यारी सी पोस्ट को शेयर करते हुए अदाकारा ने लिखा है तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी।
करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। इसके बाद से ही लगातार अदाकारा अपने से जुड़ी हर बात सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेट देती रहती है। लॉकडाउन के चलते घर में कैद करीना कपूर खान फैंस के साथ भी अपना कनेक्शन बनाए हुए हैं और वो अपनी हर पोस्ट से फैंस का दिल जीत लेती है। इन दिनों अदाकारा अपने बेटे और पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है।
फैमिली संग एन्जॉय
करीना कपूर खान के अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में बेबो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गुड न्यूज में नजर आई थी। इस फिल्म में बेबो ने फैंस को काफी इंप्रेस किया था। इसके बाद अदाकारा की फिल्म अंग्रेजी मीडियम भी सिल्वर स्क्रीन पहुंची थी। हालांकि लॉकडाउन के चलते फिल्म के कारोबार पर काफी गहरा असर पड़ा और अब इस फिल्म को हालात सामान्य होने के बाद दोबारा रिलीज किया जाएगा।
इसके अलावा अदाकारा इन दिनों आमिर खान स्टारर फिल्म लालसिंह चड्ढा को पूरा करने में बिजी है। इस फिल्म में वो मिस्टर परफेक्शनिस्ट के अपोजिट नजर आने वाली है।

No comments