Tiger Shroff की बहन Krishna Shroff का हुआ ब्रेकअप ? इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की बॉयफ्रेंड Eban Hyams की सारी तस्वीरें
फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ फैंस के बीच अपनी बोल्ड इमेज और पर्सनल लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। कृष्णा श्रॉफ का इंस्टाग्राम अकाउंट बॉयफ्रेंड एबन हैम्स के साथ रोमांटिक तस्वीरों से भरा हुआ है लेकिन लगता है कि इनकी प्रेमकहानी को किसी की नजर लग गई है। कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम से बॉयफ्रेंड एबन हाम्स की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था और इनके बीच लगातार लड़ाइयां हो रही थीं।
यही वजह है कि कृष्णा श्रॉफ और एबन हैम्स का ब्रेकअप हो गया और टाइगर श्रॉफ की बहन ने अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दी हैं। हालांकि अभी कृष्णा श्रॉफ की तरफ से इसका आधाकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन टाइगर श्रॉफ की बहन ने जो कदम उठाया है उसके बाद लोग सफाई मांग भी नहीं रहे हैं। इंडस्ट्री में यह प्रचलन काफी मशहूर है जब भी किसी कपल का ब्रेकअप होता है तो सबसे पहले सोशल मीडिया अकाउंट की ही सफाई की जाती है।
बतात चलें कि कुछ दिनों पहले कृष्णा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड एबन हाम्स के साथ बोल्ड अंदाज में वर्कआउट करती दिखाई दे रही थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। कृष्णा का ये बिंदास अंदाज देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए थे। इतना ही नहीं बीते दिनों कृष्णा श्रॉफ अपने बॉयफ्रेंड के साथ दो महीनों के रोमांटिक वेकेशन पर भी गई थीं। इस दौरान ये दोनों कभी सिडनी कभी दुबई तो कभी अटलांटिक्स में घूमते दिखाई दिए थे। इसी वजह से लॉकडाउन से ठीक पहले दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई भी दिए थे। जहां मीडिया ने इनकी जमकर तस्वीरें ली थीं।
कृष्णा श्रॉफ अपने पापा और भाई की तरह एक्टिंग में इंट्रेस्ट नहीं रखती हैं। कृष्णा के फैंस लगातार उनसे यह सवाल करते हैं और वो हर बार अदाकारी की दुनिया से दूरी बनाए रहने की बात कह देती हैं।

No comments