Vicky Kaushal ने नहीं तोड़ा लॉकडाउन का कोई नियम, ट्वीट कर कहा 'अफवाहें फैलाना बंद करो...'
कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान जहां एक्टर्स लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को इस महामारी के बारे में जानकारियां दे रहे हैं, वहीं उनको लेकर फेक खबरें भी लगातार वायरल हो रही हैं। कुछ देर पहले ही इंटरनेट पर यह खबर किसी ने फैला दी कि Vicky Kaushal ने हाल में कोरोना Coronavirus Lockdown के नियमों को तोड़ा है, जिस कारण पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर के इंटरनेट पर वायरल होते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया, जिसके बाद खुद एक्टर को ट्वीट करके सफाई पेश करनी पड़ी है।

कलाकार Vicky Kaushal ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट मे माध्यम से जानकारी दी है कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। Vicky Kaushal के ट्वीट के अनुसार, 'इस तरह की बेबुनियाद बातें फैलाई जा रही हैं कि मैंने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया, जिस कारण पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया है। मैं बताना चाहता हूं कि लॉकडाउन शुरू होने से लेकर अब तक मैं अपने घर से बाहर नहीं गया हूं। इसलिए ऐसी अफवाहें सोशल मीडिया पर ना फैलाएं।' कलाकार ने अपने इस ट्वीट के साथ मुंबई पुलिस को भी टैग किया है ताकि लोगों के दिमाग में किसी प्रकार का शक न रह जाए।
There are baseless rumours suggesting that I broke the lockdown and got pulled up by the cops. I've not stepped out of my house since the lockdown started. I request people not to heed the rumours. @MumbaiPolice— Vicky Kaushal (@vickykaushal09) April 23, 2020
अगर विक्की कौशल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्हें दर्शकों ने कुछ दिनों पहले धर्मा प्रोडक्शन की 'भूत' में देखा था, जिसे हाल में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर दिखाई दी थीं। इसके बाद अब विक्की कौशल जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की ही 'तख्त' में दिखाई देंगे, जिसे खुद करण जौहर बनाने जा रहे हैं। यह एक बिग बजट मल्टीस्टारर फिल्म है।




No comments