Vishal Aditya Singh Madhurima Tuli संग ब्रेकअप पर बोले , कहा- 'हमारे बीच...'
Bigg Boss 13 के कंटेस्टेंट रहे एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह ब्रेकअप के बाद भी एक दूसरे से अलग नहीं हो पाए हैं। इन दोनों के बीच भले ही बातचीत बंद है लेकिन मौका मिलने पर ये जरुर एक दूसरे के बारे में खुलकर बात करते हैं। हाल ही में विशाल आदित्य सिंह ने मधुरिमा तुली के साथ अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बात की। इस बातचीत में एक्टर ने बताया कि ब्रेकअप की आखिर क्या वजह रही थी।
एक्टर ने टेलीचक्कर को दिए इंटरव्यू में कहा किसी रिश्ते के टूटने के बाद चीजों को संभालना बहुत जरुरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो गलतफहमियां आपकी जिंदगी तबाह कर देती है। बिग बॉस 13 के घर में जो भी मेरे और मधुरिमा के बीच देखने को मिला ये इस बात का बेहतरीन उदाहरण है।
इसके आगे बातचीत करते हुए विशाल आदित्य सिंह ने बताया हम दोनों आज तक अपने टूटे रिश्ते को ठीक से संभाल नहीं पाए हैं। यही वजह है कि अब मैंने मधुरिमा तुली से बात करना बंद कर दिया है। हम दोनों केवल काम के सिलसिले में ही एक दूसरे से मिलते हैं। इसके अलावा हमारे बीच कुछ नहीं है। विशाल आदित्य सिंह के इस बयान से साफ है कि अब वह मधुरिमा तुली से कोई भी रिश्ता नहीं रखना चाहते हैं। विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच टीवी शो बिग बॉस 13 में बेहद जबरदस्त लड़ाई हुई थी। इसके बाद मधुरिमा तुली को घर से निकाल दिया गया था।
जमकर हुई थी लड़ाई
बिग बॉस 13 के घर में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच जमकर लड़ाई होती थी। दोनों ने नेशनल टीवी पर एक दूसरे के साथ बेहद भयंकर लड़ाई की। यहां तक कि इस टीवी शो में मधुरिमा ने विशाल पर हाथ तक उठा दिया था। जिसके बाद इन दोनों को ही बिग बॉस की सजा का पात्र बनना पड़ गया था। बिग बॉस 13 से पहले नच बलिए में भी इन दोनों ने साथ हिस्सा लिया था और यहां भी दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई थी।
मधुरिमा तुली ने कही ये बात
विशाल आदित्य सिंह से पहले मधुरिमा तुली भी अपने ब्रेकअप पर बात कर चुकी हैं। स्पॉटबॉयई से बातचीत में अदाकारा ने माना था कि दोनों ही लोग अपने रिश्ते को संभाल पाने में नाकामयाब रहे हैं। जिसकी वजह से विशाल और मधुरिमा का ब्रेकअप हुआ है। बहरहाल इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है कमेंट करके जरुर बताएं।

No comments