सीरियल Yeh Un Dinon Ki Baat Hai के सफल होते ही Rashika Singh को मिली बॉलीवुड में एंट्री
सोनी टीवी के सुपरहिट सीरियल Yeh Un Dinon Ki Baat Hai में नजर आ चुकी Rashika Singh बहुत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। रसिका सिंह को Kiara नाम की हॉरर फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसे मनोज फोगाट डायरेक्टर करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, इस फिल्म की शूटिंग अजीतगढ़ में होगी। रसिका सिंह इस फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। अपने बॉलीवुड डेब्यू की खबर पर रसिका सिंह ने कई खुलासे किए हैं।
रसिका सिंह ने बताया है, 'टीवी सीरियल में काम करके सीधा बॉलीवुड में जाना किसी सपने से कम नहीं है। मैं अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी खुश हूं। मुझे इस हॉरर फिल्म में लीड रोल मिला है। फिल्म में मेरा किरदार काफी दिलचस्प होगा। मैं एक ऐसी लड़की का रोल निभाने वाली हूं जो भूतिया हवेली में फंसे लोगों को बाहर निकालती है। मैं इस तरह के और भी मजेदार किरदार निभाना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरी डेब्यू फिल्म लोगों को बहुत पसंद आएगी।
रसिका सिंह की हॉरर फिल्म कियारा का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। इस फिल्म को मुंबई और महाराष्ट्रा के कुछ इलाकों में रिलीज करने का प्लॉन बनाया गया है। ऐसे में रसिका सिंह अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
ये टीवी एक्ट्रेस भी कर चुकी हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू
रसिका सिंह से पहले कई टीवी एक्ट्रेस बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। इस लिस्ट में हिना खान, मृणाल ठाकुर, अंकिता लोखंडे और मौनी रॉय जैसी हसीनाओं के नाम शामिल हैं। सीरियल पवित्र रिश्ता के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना चुकी आशा नेगी भी जल्द ही अनुराग बसु की एक्शन कॉमेडी फिल्म लूडो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आशा के साथ अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

No comments