Amitabh Bachchan ने Baahubali 2 से कर डाली Amar Akbar Anthony की तुलना, कहा ’43 साल पहले इसने कमाई के मामले में....’
बॉलीवुड सुपरस्टार और सदी के महानायक Amitabh Bachchan ने हाल ही में अपनी फिल्म अमर अकबर एंथनी के 43 साल पूरे होने पर अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। इस मौके पर बिग बी ने बेटी श्वेता बच्चन के साथ 43 साल पुरानी एक प्यारी सी फोटो शेयर कर ये खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही दिग्गज एक्टर ने एक बड़ा सा नोट लिखकर फिल्म अमर अकबर एंथनी की तुलना Baahubali 2 के कारोबार से कर डाली है।

जिससे उनके चाहने वाले भी असमंजस में पड़ गए हैं। उन्होंने कहा है कि 43 साल पहले सन 1977 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 7.35 करोड़ रुपये कमाए थे। मंहगाई के हिसाब से अगर इस फिल्म के कारोबार की गणना करें तो इस फिल्म ने उतनी कमाई की थी जितनी साल 2017 में बाहुबली 2 ने की थी। याद दिला दें कि बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस से 1800 करोड़ रुपये कमाए थे।
अमिताभ बच्चन ने लिखा है, ‘श्वेता और अभिषेक मुझसे मिलने फिल्म अमर अकबर एंथनी के सेट पर आए थे... हम गाने ‘माय नेम इज एंथनी’ की शूटिंग कर रहे थे... ये हॉलीडे इन बॉल रुम था... ये फोटो बीच के पास 43 साल पहले ली गई थी... आह...
इसके आगे बताते हुए उन्होंने लिखा है, ‘जब मन जी मुझे ये विचार सुनाने आए थे... उन्होंने मुझे फिल्म का नाम बताया... मुझे लगा कि वो डूबने वाले है... वो दौर जब 70 के दशक में फिल्में मां, बहन और बेटी के ऊपर बना करती थी... ये आइडिया बेहद अलग था... लेकिन कहा जाता है कि इस फिल्म ने उस दौर में 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मंहगाई के हिसाब से गणना करे तो ये बाहुबली 2 के बिजनेस के बराबर है... कहने वालों को कहने दैं ... हिसाब कौन लगाए... लेकिन ये सच है कि इस फिल्म ने शानदार कमाई की थी... ये फिल्म मुंबई के 25 थियेटर्स में लगातार 25 हफ्ते तक चली थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होता... वो दिन चले गए।’ अमिताभ बच्चन की ये फोटो आप नीचे देख सकते हैं।
इस फोटो में बिग बी हमेशा की तरह बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। शेयर की गई फोटो में एक्टर ने ब्लैक कोट के साथ बो-टाई पहनी हुई है। फोटो में एक्टर उसी गेटअप में दिख रहे हैं जो इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने पहना हुआ था। हालांकि बिग बी के इस दावे ने जरुर सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है।




No comments