विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर सुनकर दंग रह गए, कहा 'यकीन नहीं हो रहा कि ऋषि जी...'
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता Rishi Kapoor के निधन की खबर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री का हर एक कलाकार ट्वीट करके अपना दुख जाहिर कर रहा है और ऋषि कपूर को याद कर रहा है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli भी ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर से दुखी हैं। उन्होंने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके बताया है कि ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर पर उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है।

विराट कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं इस खबर पर भरोसा नही नहीं कर पा रहा हूं और मुझे लग रहा है कि यह सच नहीं है। बीते दिन हम सभी ने इरफान खान को खो दिया और आज ऋषि कपूर जी हमें छोड़कर चले गए हैं। इस सच्चाई को एक्सेप्ट कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा है कि आज एक और लेजेंड चला गया है। मैं ऋषि कपूर जी के पूरे परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं।
This is unreal and unbelievable. Yesterday Irrfan Khan and today Rishi Kapoor ji. It's hard to accept this as a legend passes away today. My condolences to the family and may his soul rest in peace 😟💔— Virat Kohli (@imVkohli) April 30, 2020
विराट कोहली के अलावा उनकी पत्नी और अदाकारा अनुष्का शर्मा ने भी ट्वीट करके दुख जाहिर किया है। अनुष्का शर्मा ने ट्वीट में लिखा है, 'मेरे पास अपना दुख जाहिर करने के लिए शब्द नहीं हैं। बीते दिन इरफान खान की मृत्यु की खबर सुनने को मिली थी, जिससे मेरा दिल टूट गया था और आज ऋषि कपूर जी के निधन की खबर.... मैं आपको हमेशा मिस करूंगी सर... भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।
I'm at an absolute & total loss for words.Holding this phone in disbelief. Yesterday Irrfan and now .... Gutted , sad , heartbroken .I truly believed you'll come out of this .You will be missed , Sir . RIP . Om Shanti.— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) April 30, 2020
आपको बताते चलें कि अनुष्का शर्मा कलाकार रणबीर कपूर की काफी अच्छी दोस्त हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने ऋषि कपूर के साथ पटियाला हाउस में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कारोबार कर सकी थी। फिल्म में ऋषि कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा अक्षय कुमार भी नजर आए थे।




No comments