कोरोना लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए सोनू सूद ने किया बसों की व्यवस्था
कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बीच हजारों की तादात में प्रवासी मजदूर आज भी अपने घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। इन मजदूरों को खाने और रहने की दिक्कत हो रही है। ये मजदूर लगातार अपने-अपने घर वापस लौटने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं। सरकार ने कुछ रेलगाड़ियों की व्यवस्था की है लेकिन वो पूरी होती नहीं दिख रही है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सारे कलाकार इन मजदूरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ये कलाकार मजदूरों के खाने की व्यवस्था से लेकर घर लौटने के इंतजाम भी करा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ऐसे ही चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार से करीबन 10 बसों का इंतजाम कर प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा है। इस बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने बताया है कि, 'प्रवासियों के घर वापस जाने के लिए कागजी कार्यवाही में महाराष्ट्र सरकार ने काफी मदद की और अब कर्नाटक सरकार इन मजदूरों का अच्छे से स्वागत किया। यह वास्तव में मेरे लिए काफी निराशाजनक चीज थी कि मैं छोटे बच्चों और उनके बूढ़े माता-पिता को सड़कों पपैदल चलते हुए देख रहा था। मैं अन्य राज्यों के लिए भी अपनी क्षमता के मुताबिक ऐसा ही करता रहूंगा।
Thank u so much mere bhai ❣️ https://t.co/0Kwt7y1UA2— sonu sood (@SonuSood) May 11, 2020
हाल ही में सोनू सूद ने पूरे पंजाब में डॉक्टरों को 1,500 से अधिक पीपीई किट दान की थीं और हेल्थ वर्कर्स और डॉक्टर्स के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू में स्थित अपने होटल के दरवाजे भी खोल थे। सोनू सूद ने रमजान के महीने के दौरान भिवंडी इलाके में प्रवासियों को भोजन किट प्रदान करने के साथ-साथ हजारों बेघर लोगों को भी खाना खिला रहे हैं।
फिलहाल देशभर में कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी। अगर स्थिति काबू में नहीं आती है तो देश में लॉकडाउन की अवधि को और भी बढ़ाया जा सकता है। कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या देश में अब तक 70 हजार से पार हो चुकी है।




No comments