Khaali Peeli and Gunjan Saxena: The Kargil Girl Movie भी होगी OTT पर रिलीज ?
भारत में कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन को 45 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। इस वायरस के कहर की वजह से बॉलीवुड से लेकर साउथ समेत सभी इंडस्ट्रीज पर ताला लगा हुआ है। जिन फिल्मों की शूटिंग कम्पलीट हो चुकी है, उनकी रिलीज रुकी हुई है और मेकर्स को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।

बीते दिनों खबरें आई थीं कि अनुराग बसु की Ludo को मेकर्स ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो Janhvi Kapoor स्टारर फिल्म Gunjan Saxena: The Kargil Girl और Ishaan Khatter-Ananya Pandey की फिल्म Khaali Peeli के निर्माता भी इन्हें डायरेक्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की योजना बना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोनावायरस लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। यह भी कह पाना मुश्किल है कि लॉकडाउन खुलने के बाद सिनेमाघरों को एकदम दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। अगर कोरोनावायरस का कहर इसी तरह से बढ़ता रहा तो लॉकडाउन की मियाद को और भी बढ़ाया जा सकता है। शायद इसलिए दोनों फिल्मों के निर्माताओं ने यह फैसला किया कि लंबे समय तक फिल्मों को रोकने से उन्हें ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है तो वो चाहते हैं कि इन्हें डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज कर दिया जाए।
With unabashed courage & bravery, she made her domain in a man's world.— Karan Johar (@karanjohar) August 29, 2019
Gunjan Saxena - #TheKargilGirl, releasing on 13th March, 2020. @apoorvamehta18 @shariqpatel #Janhvi @TripathiiPankaj @Imangadbedi @ItsVineetSingh #ManavVij @sharansharma @DharmaMovies @ZeeStudios_ pic.twitter.com/UJCNnl7D6a
बीते दिनों खबरों आईं थी कि अक्षय कुमार की फिल्म Laxmmi Bomb को भी मेकर्स ऑनलाइन रिलीज करने की सोच रहे हैं। हालांकि इस खबर पर अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।




No comments