दर्शकों ने विनीत कुमार सिंह और अहाना कुमरा के हॉरर शो को दिया शानदार रिस्पांस, देखें ट्वीट
नेटफिलिक्स पर रिलीज हुई विनीत कुमार सिंह और अहाना कुमरा की लेटेस्ट वेब सीरीज 'बेताल' को दर्शकों ने शानदार रिस्पांस दिया है। शाहरुख खान के बैनर में बनी वेब सीरीज 'बेताल' को देखकर दर्शकों का दिल खुश हो गया है और वो इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि आखिरकार भारत में भी जबरदस्त हॉरर शो बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिन्हें देखकर वाकई डर लगता है।

एक फैन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'बेताल बहुत ही शानदार सीरीज है। मैं अभी दूसरा एपिसोड ही देख रहा हूं लेकिन कहानी ने मुझे बांध लिया है। यह शो क्लासिक है। आप इसे पूरी आवाज और अच्छी क्वालिटी में देखिए तभी इसका मजा उठा पाएंगे।
तो वहीं दूसरी फैन ने लिखा है, 'अगर बेताल बाकी दर्शकों को भी पसंद आता है तो हमें किंग खान, नेटफिलिक्स और रेड चिलीज को शुक्रिया अदा करना चाहिए। आखिरकार हमारे यहां भी शानदार हॉरर शो बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह शो अच्छा प्रदर्शन करे ताकि ऐसे और शोज का निर्माण हो सके। मुझे लगता है कि भारतीय दर्शकों को भविष्य में अच्छा कंटेंट देखने को मिलेगा।
#Betaal is becoming more thrilling. pic.twitter.com/OIALv5lrUO— IndianHorrorClub (@IndiaHorrorClub) May 24, 2020
Watching #Betaal🧟♀️ pic.twitter.com/coX1nRaDNp— Snehal (@snehal117) May 24, 2020
Just watched #Betaal episode 1. Wow, we finally have an engaging and amazing web series.— Anirudh Reviews (@Mark74205554) May 24, 2020
Can't wait to watch other episodes#VineetKumarSingh @AahanaKumra #JitendraJoshi
Review out soon pic.twitter.com/WtyWUdTpT7
If #Betaal clicks, then thanks to @iamsrk, @NetflixIndia and @RedChilliesEnt, pure horror (and gore) as an audiovisual genre will get a big boost in the country. I hope it does great and paves way for more great content in the genre in the near future.— K.Hari Kumar - India’s Most Haunted (@TheHariKumar) May 24, 2020
#Betaal S1.E1 is a treat to watch.— Brijwa SRK FAN (@BrijwaSrk) May 24, 2020
So So So amazing and visually stunning. Very gripping as well.
Great set up for the next 3 episodes.
I am so proud already 🤩🤩@ItsViineetKumar @AahanaKumra @iamsrk @RedChilliesEnt@NetflixIndia #BetaalOnNetflix pic.twitter.com/iH3233tGTz
वेब सीरीज 'बेताल' के डायरेक्टर ने फर्स्टपोस्ट से बात करते हुए बताया है कि, 'मैं इस बार ऐसे हॉरर शोज का निर्माण करना चाहता था जिसमें जबरदस्त एक्शन हो। मैं अपने आपको रिपीट नहीं करना चाहता था। मैं पहले एक हॉन्टेड हाउस की कहानी पेश करना चाहता था लेकिन तभी टाइप राइटर रिलीज हो गई। इसके बाद मैंने जॉम्बीज के बारे में सोचा... इस तरह का प्रोजेक्ट हमने नहीं देखा था, इसीलिए मैंने इस पर काम करना शुरू किया।' वेब सीरीज 'बेताल' को दर्शकों से जैसा रिस्पांस मिला है, उससे साफ है कि दर्शकों को ऐसी कुछ और कहानियां जल्द ही देखने को मिलेंगी।




No comments