लॉकडाउन में 'बाहुबली' की इस एक्ट्रेस की निकलीं मूंछें, वीडियो में ताव देती आई नजर
कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सभी इनदिनों अपने घर में हैं। आम हो या फिर कोई स्टार हर कोई इस वक्त घर में ही है। ऐसे में स्टार्स अपनी लेटेस्ट और पुरनी तस्वीरों के साथ वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक की फिल्मों में काम कर चुकी 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी एक बार को सोच में पड़ जाएंगे। सामने आए वीडियो में तमन्ना भाटिया के चेहरे पर लंबी मूंछे नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो में तमन्ना के चेहरे पर मूंछे नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पहले तमन्ना भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था, लेकिन बाद में देखते ही देखते ये वीडियो काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसमें एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस भी काफी लाजवाब हैं। वह अपनी मूंछे पर ताव देती नजर आ रही हैं।
हालांकि, एक्ट्रेस की यह मूंछें असली तो नहीं हैं, लेकिन वह इसपर जबरदस्त अंदाज में ताव देती नजर आ रही हैं। इसी तरह तमन्ना भाटिया अक्सर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। तमन्ना के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'बाहुबली' में काम किया हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने एक अलग ही इतिहास रच दिया था।
आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के लिए साझा करती थीं। यही नहीं उनके फैंस को भी उनके नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर सामने आने के साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो जाती है।




No comments