'Chhori' नाम की हॉरर फिल्म साइन की Nushrat Bharucha ने
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से दर्शकों के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली अदाकारा नुसरत भरूचा लॉकडाउन के दौरान भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ईद के मौके पर उन्होंने घर पर मीठी खीर बनाई थी, जिसकी तस्वीरें फैंस के बीच काफी वायरल हुई थीं। ईद पर उन्हें फैंस की तरफ से काफी सारी दुआएं भी मिली थीं, जिसका असर होता नजर आ रहा है। अदाकारा ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक बड़ी जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि वो 'छोरी' नाम की एक हॉरर फिल्म करने जा रहे हैं, जिसे विशाल फुरिया डायरेक्ट करेंगे।

अदाकारा नुसरत भरूचा 'छोरी' के लिए बहुत उत्साहित हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया है कि, 'मैं फिल्म छोरी का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटिड हूं। हॉरर जॉनर ने मुझे हमेशा एक्साइट किया है और छोरी की सबसे खास बात यह है कि यह सोसायटी को आईना दिखाती है। इससे हर वर्ग का दर्शक जुड़ पाएगा। मैं विशाल के साथ काफी वक्त से काम करना चाहती थी और मुझे खुशी है कि हमने आखिरकार हाथ मिला ही लिया है। छोरी मेरे लिए बहुत स्पेशल फिल्म है।

नुसरत भरूचा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, 'निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने हमेशा से अच्छी फिल्मों को सपोर्ट किया है। उनकी फिल्मों में महिला किरदारों को मजबूती के साथ पेश किया जाता है। मुझे उनके साथ फिल्म करने का मौका मिल रहा है, मैं इससे ज्यादा और क्या मांग सकती हूं। मैंने उनके बैनर की फिल्मों को खूब एन्जॉय किया है। मैं इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।' बताते चलें कि अदाकारा नुसरत भरूचा आखिरी बार आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी।




No comments