Gulabo Sitabo Movie के डायलॉग पर महाराष्ट्र पुलिस ने बनाया Meme, Ayushmann Khurrana ने दिया रिएक्शन
Coronavirus का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। इसका संक्रमण रोकने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया द्वारा लोगों में जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में Maharashtra Police ने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया है जो फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ (Gulabo Sitabo) से जुड़ा हुआ है।

महाराष्ट्र पुलिस ने Ayushmann Khurrana और Amitabh Bachchan की आगामी फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का एक डायलॉग लिया है और घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। उन्होंने लिखा है, ‘गुलाबो-सिताबो आप घर में ही रहना बाहर नहीं निकलना।
महाराष्ट्र पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘घर आपका है, जमीन आपकी है, वसीयत आपकी है, लेकिन घर से बाहर निकलने के लिए आपको हमारी अनुमति लेनी होगी। सिर्फ आपकी सुरक्षा के लिए... हम आप सभी से अपील करते है कि बिना किसी वजह बाहर ना जाएं और सुरक्षित रहें।' महाराष्ट्र पुलिस ने यह मैसेज मराठी भाषा में लिखा है जो काफी वायरल हो रहा है।
घर तुमचं, जमीन तुमची, मर्जी तुमची, पण बाहेर जाण्याची "परमिसन" आमची घ्यावी लागेल. तुमच्याच सुरक्षेसाठी.— Maharashtra Police (@DGPMaharashtra) May 26, 2020
कोरोनाव्हायरस पासून सर्वात सुरक्षित ठिकाण आहे तुमची स्वतःची "हवेली". विनाकारण बाहेर जाऊ नका, सुरक्षित राहा.#StayHome #StaySafe pic.twitter.com/g4wmF69eln
अभिनेता Ayushmann Khurrana ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, ‘महाराष्ट्र पुलिस ने बिल्कुल सही कहा है... हम सभी को सुरक्षित घर में रहना है, बाहर नहीं जाना है।' आयुष्मान ने इस मैसेज के साथ महाराष्ट्र पुलिस को टैग भी किया है।
Agdi barobar @DGPMaharashtra Police gharat surakshik, baher sadhya nahi #StayHome #StaySafe https://t.co/20z11Lpnep— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) May 26, 2020
आपको बता दें, महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित कई मरीज पाए गए हैं। लोगों की सुरक्षा में तैनात कई पुलिसकर्मी भी इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। कई पुलिसकर्मी ऐसे भी है जो अपने घर नहीं जा रहे हैं बल्कि क्वारंटाइन सेंटर में रहकर अपनी ड्यूटी अटेंड कर रहे हैं।
बात अगर 'गुलाबो सिताबो' की करें तो, यह फिल्म अगले महीने 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। फिल्म का पहला गाना 'जूतम फेंक' बीते दिनों ही रिलीज हुआ है जो काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन सुजित सिरकार ने किया है।




No comments