Jacqueline Fernandez और Manoj Bajpayee की Mrs Serial Killer का लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक, देखें ट्वीट
दुनियाभर में अपने शानदार कंटेंट के लिए मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स (Netflix) ने अपनी नई फिल्म मिसेज सीरियल किलर (Mrs Serial Killer) 1 मई के दिन रिलीज कर दी है। इस वेब सीरीज में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और मोहित रैना (Mohit Raina) जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब दर्शकों को लगा था कि उन्हें एक शानदार डार्क थ्रिलर देखने को मिलने वाली है क्योंकि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री अपनी खराब थ्रिलर फिल्मों के लिए बदनाम है। लेकिन मिसेज सीरियल किलर (Mrs Serial Killer) को लेकर जैसे रिएक्शन आ रहे हैं, उन्हें देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने फैंस को निराश कर दिया है।
नेटफिलिक्स की ओरिजनल फिल्म मिसेज सीरियल किलर (Mrs Serial Killer) को रिलीज होते ही देखने वाले दर्शकों ने ट्विटर पर ट्वीट्स की झड़ी लगा दी है और वो लगातार मेकर्स को बेहद खराब एक्सपीरियंस के लिए कोस रहे हैं। दर्शकों का कहना है कि वो मिसेज सीरियल किलर (Mrs Serial Killer) से बहुत सारी उम्मीदें लगाए बैठे थे लेकिन वो सभी उम्मीदें टूट गई हैं।
एक फैन ने ट्विटर पर लिखा है, 'शुरूआत में मुझे लॉकडाउन खराब लग रहा था लेकिन बाद में मैंने इसे एक्सेप्ट कर लिया लेकिन मिसेज सीरियल किलर ने मुझे फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या लॉकडाउन में मैं एडजस्ट कर पाऊंगा ?' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'मिसेज सीरियल किलर के इतने खराब रिव्यूज पढ़ने के बाद मैं इसे देखने का प्लान बदल रहा हूं क्योंकि बहुत रिस्क है बाबा...'
मिसेज सीरियल किलर (Mrs Serial Killer) का फैन रिव्यू:
In the beginning #lockdown was a little difficult. But gradually , I got used to it untill I watched #MrsSerialKiller ............. pic.twitter.com/T5AM6jlcPZ— Bollywood Buff (@BollywoodsBuff) May 1, 2020
Can't keep calm, Mrs. Serial Killer is now streaming on Netflix!!! 🤩 pic.twitter.com/NwTHp5p0yS— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) May 1, 2020
Me thinking about watching #MrsSerialKiller after public's review.#netflixindia pic.twitter.com/MT2c0dLREB— Andhera Kayam Rhe🙅🏼♂️ (@kayam_rhe) May 1, 2020
After just watching the trailer, this screen grab seems appropriate as the review of the movie #MrsSerialKiller on @netflix pic.twitter.com/pT3VkLgGJ2— Ninaad Pai (@tweetpai) May 1, 2020
#MrsSerialKiller is a dumb movie with some of the dumbest characters. @BajpayeeManoj made it somewhat watchable with his performance. Though his terrible wig was a hindrance. @ShirishKunder could've gone all out with the narrative but don't know why he played safe.— Gaurang Chauhan (@GaurangChauhan) May 1, 2020
आपको बता दें थोड़े समय पहले जैकलीन फर्नांडिस धर्मा प्रोडक्शन की ड्राइव (Drive) लेकर भी नेटफिलिक्स पर आई थीं, जिसे दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बाद उनकी मिसेज सीरियल किलर (Mrs Serial Killer) भी दर्शकों को प्रभावित करने में नाकामयाब रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भविष्य में उनकी लोकप्रियता में भारी कमी आ सकती है।




No comments