Kangana Ranaut ने दिखाई अपने प्रोडक्शन हाउस की झलक
फिल्मी दुनिया की बिंदास एक्ट्रेसेस में से एक Kangana Ranaut अपनी मर्जी से जिंदगी को जीती हैं। हर एक मुद्दे पर बिना झिझके अपनी बात सामने रखने वाली इस एक्ट्रेस ने ना सिर्फ दुनिया को अपनी अदाकारी से लुभाया है बल्कि राइटिंग और डायरेक्शन जैसी बड़ी जिम्मेदारी संभालकर हर किसी को चौंका दिया है।

कंगना रनौत ने मुंबई के ही पाली हिल में अपना प्रोडक्शन हाउस (मणिकर्णिका फिल्म्स) बना लिया है और एक वीडियो के जरिए उन्होंने 48 करोड़ के लागत से बने अपने ऑफिस का हर एक कोना भी दिखाया है। ये वीडियो एक मैगजीन द्वारा कवर किया गया है और इस वीडियो में कंगना रनौत ने अपने ऑफिस के डेकॉर से लेकर अपने पैशन की बात सामने रखती हुई नजर आ रही हैं। आपको कंगना रनौत का ये ऑफिस कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा।




No comments