Kartik Aaryan Bollywood की इस हसीना के साथ दूर आइसलैंड पर फंसना चाहते हैं, जानिए नाम
बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। कार्तिक आये दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ बातचीत करते हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके कार्तिक आर्यन के साथ इंडस्ट्री की सभी अदाकाराएं स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं। इनमें से बहुत सी अदाकाराओं के नाम तो कार्तिक के साथ जुड़ भी चुके हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड का ये चॉकलेटी बॉय किस हीरोइन के साथ आइसलैंड पर फंसना चाहता है ?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से यह पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो किस एक्ट्रेस के साथ आइसलैंड पर फंसना पसंद करेंगे तो भूल भुलैया 2 एक्टर ने चौंकाने वाला जवाब दे डाला।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इंटरव्यू में पूछे गए इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) क्योंकि वो मेरी फेवरिट हैं।'
करीना आर्यन के इस जवाब को सुनने के बाद यह बात तो साफ हो गई कि भविष्य में कार्तिक आर्यन को करीना कपूर खान के साथ किसी भी फिल्म में काम करने के मौका मिला तो वो ना नहीं करेंगे। वैसे दर्शकों के मन में भी अब यह सवाल बना रहेगा कि वो कार्तिक आर्यन और करीना कपूर खान की जोड़ी को बड़े परदे पर कब तक देख पाएंगे ?
बता दें, कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन और करीना कपूर खान को एक साथ रैंप वॉक करते देखा गया था। दोनों स्टार्स ने मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के लिए शो स्टोपर्स के रूप में वॉक किया था। फिलहाल कार्तिक आर्यन अपने आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कोरोना लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई है। जैसे ही इंडिया में लॉकडाउन खुलने की घोषणा होती है इस फिल्म की शूटिंग भी दोबारा शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी दिखाई देंगी।




No comments