सोशल मीडिया पर दिखा Kasautii Zindagii Kay 2 की नई और पुरानी कोमोलिका का स्वैग, खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रही हैं रमजान का महीना
लॉकडाउन के चलते टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों में कैद हैं और ऐसे में उनके पास सोशल मीडिया ही एक ऐसा माध्यम बचता है, जिसके जरिए वह आपसे जुड़े हुए हैं। तमाम सेलेब्स इस माध्यम के जरिए ही अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से लोगों को रुबरु करवा रहे हैं। हाल ही में रमजान का महीना शुरु हुआ है और ऐसे में टीवी की दो खतरनाक वैम्प Hina Khan और Aamna Shairf आए दिन अपनी नई-नई तस्वीरों को फैंस के साथ साझा कर रही हैं।

कुछ घंटे पहले ही आमना शरीफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस काले रंग के चिकन कुर्ते में नजर आ रही हैं। इस कुर्ते में आमना शरीफ काफी कम्फर्टेबल नजर आ रही हैं और उनका अंदाज भी खास है।
आमना शरीफ की लेटेस्ट तस्वीरें...
हिना खान ने अपनी नई तस्वीरों को कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इन तस्वीरों में वह पीले रंग के शरारा सूट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा है कि, 'स्टे गोल्डन...रमदान करीम'
हिना खान की लेटेस्ट तस्वीरें...
ये चीज है दोनों में कॉमन
आमना शरीफ और हिना खान के बीच Ekta Kapoor का सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zidagii Kay 2) कॉमन है। हिना खान ने इस सीरियल के जरिए ही डेली सोप्स की दुनिया में कमबैक किया था और इस सीरियल में उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे खतरनाक और बोल्ड वैम्प कोमोलिका का किरदार अदा किया था। अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के चलते हिना खान ने इस शो को अलविदा कह दिया था और इसके बाद आमना शरीफ ने इस किरदार के रुप में सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' में कमबैक किया था।
दोनों ने ही तोड़ दी बहू वाली इमेज
आमना शरीफ ने सीरियल 'कही तो होगा' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। वहीं हिना खान ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दोनों ही हसीनाओं ने अपने पहले सीरियल के दम पर खूब लोकप्रियता हासिल की और देखते ही देखते इनकी एंट्री टीवी की फेवरेट बहुओं की लिस्ट में भी हो गई। खैर, जल्द ही दोनों ने अपनी बहू वाली इमेज को भी खत्म कर दिया और अपने एक्टिंग करियर में ऐसे किरदार को चुना जिसे लोग ताउम्र याद रखने वाले हैैं।




No comments