Mother's Day पर Kangana Ranaut ने मां के लिए लिखी खूबसूरत कविता
Coronavirus के संकट के बीच पूरी दुनिया में 'मदर्स डे (Mother's Day)' मना रही है। इस संकट के बावजूद हर कोई अपनी मां को संदेश भेज स्पेशल फील करा रहा है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स आज सुबह से ही अपनी मां को अलग-अलग तरीके से 'मदर्स डे’ की बधाई दे रहे हैं। किसी ने अपनी मां के लिए स्पेशल डिश बनाई, तो किसी ने पुरानी तस्वीर शेयर कर यादों को ताजा किया है, ये सितारे यहीं नहीं रुके बल्कि अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने तो मदर्स डे पर सभी मांओं को सलाम कर नया गाना भी रिलीज कर दिया है। इस लम्बी लिस्ट में अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का नाम शामिल हो गया है।

कंगना रनौत ने 'मदर्स डे’ (Mother's Day) पर अपनी मां आशा रानौत के लिए एक शानदार कविता लिखी है। जी हां, अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर मां पर लिखी कविता अपने फैंस को पढ़कर सुनाई है। वीडियो के साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा है, ‘मां अपने बच्चे की सारी बातों को समझती है जो उसने कहा भी नहीं। आज का दिन उनका है और उनको अपने दिल की सारी बातें बताओ... अपनी मां के लिए ये दिन खास बनाओ। अभिनेत्री का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। अब तक इस वीडियो को 52 हजार लोग देख चुके है। आप भी देखें ये वीडियो-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने परिवार के साथ मनाली में एन्जॉय कर रही हैं। देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगने से पहले कंगना रनौत अपने परिवार के पास पहुंच गई थी। वहीं से वो लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के करीब रहने की कोशिश में रहती है।
लॉकडाउन के कारण 'थलाइवी' को हुआ नुकसान
कंगना रनौत इन दिनों 'थलाइवी' को लेकर चर्चा में बनी रहती है। इस फिल्म में अदाकारा तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की भूमिका में नजर आने वाली है। लॉकडाउन के चलते 'थलाइवी' के मेकर्स को भारी नुकसान हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग भी बीच में रुक गई है। 'थलाइवी' के अलावा कंगना रनौत 'तेजस' में भी दिखाई देने वाली है। इसके अलावा उनके पास फिल्म धाकड़ भी है। हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि उनकी ये फिल्म अब शायद ही बन सके।




No comments