लॉकडाउन के दौरान Paresh Rawal ने कर दिया ऐसा TWEET, काबू से बाहर हुआ लोगों का गुस्सा
भारत में Coronavirus से संक्रमित होने वालों की संख्या लगभग 82 हजार के आंकड़े के पास पहुंच गई है. देश में अब तक 81 हजार 970 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 2 हजार 649 लोगों की मौत हो गई है. इस वायरस के खिलाफ जंग के लिए देश में इन दिनों लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण देश के आम नागरिक से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारे भी अपने-अपने घरों में बंद हैं.

वहीं, सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की सक्रियता इस लॉकडाउन के दौरान पहले काफी बढ़ गई है. कोरोना से लेकर अपनी पुरानी बातों को ये सेलेब्स अपने इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर लगातार शेयर कर रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिससे लोग बेहद नाराज हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, परेश रावल ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है. 'कम से कम कुछ समय के लिए तो लोग सेल्फी के लिए पूछने की हिम्मत नहीं करेंगे और न ही परेशान करेंगे.
Atleast for some time people will not dare ask or bother for Selfie 🤳!— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 15, 2020
Sir, sayad app glatfhami mai hai apko star hmne bnaya ab log apke sath selfi nhi lenge— Raj Pathak (@RajPath57559938) May 15, 2020
Ab Desh badal gaya unhe pata chal gaya kee aplog fake hero hai
Ab selfi lenge Doctors,Nurse,Police ,Safaekarmi
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
अब लोगों इस ट्वीट पर लगातार कमेंट करके अपना गुस्सा परेश रावल पर निकाल रहे हैं. लोगों का मानना है कि कोरोना संकट के बीच क्या परेश रावल अपनी ऐसी राय रखते हैं. बता दें, कोरोना वायरस पर इससे पहले भी परेश रावल ने एक ट्वीट किया था, जो काफी वायरल भी हुआ था. जब पहली लॉकडाउन की घोषणा देश में की गई थी, तब सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर परेश रावल ने एक ट्वीट किया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'फाइनली सोशल डिस्टेंसिंग का हिंदी नाम मिल ही गया. हिंदी में इसे 'तन दूरी' कहते हैं.




No comments