Poonam Pandey ने लॉकडाउन नियमों का किया था उल्लंघन, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया को हिलाकर रख देने वाली मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) को हाल ही में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि पूनम पांडे को मुंबई पुलिस ने मरीन ड्राइव के करीब गिरफ्तार किया गया है।

एक्ट्रेस पर लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोप है। सामने आ रही ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया है जब वो अपनी लग्जरी कार में मुंबई की हवा लेने निकली थी। हालांकि अभी इन रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस की ओर से बयान सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम पांडे की कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
हमेशा जुटाती हैं सुर्खियां
पूनम पांडे अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज के जरिए हमेशा ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचाती रहती है। उनके रिस्की फोटोशूट्स और वीडियोज के चलते उन्हें कॉन्ट्रोवर्सीज का भी शिकार होना पड़ता है।
राज कुंद्रा पर लगा चुकी हैं ये आरोप
बीते दिनों अदाकारा उस वक्त सुर्खियों में भी जब उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ कोर्ट में केस फाइल कर दिया था। उन्होंने राज कुंद्रा और उनकी टीम पर उनके साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद भी उनके वीडियोज को इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। हालांकि अपने बचाव में राज कुंद्रा ने साफ किया था कि वो उस कंपनी को पहले ही छोड़ चुके हैं जिसके साथ पूनम पांडे का कॉन्ट्रेक्ट था।
लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले
दुखद है कि देश में पांव पसार चुके कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक इस जानलेवा वायरस के चलते देश में 67,000 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। जबकि अब तक कुल 2,206 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। लेकिन इसके बावजूद कई लोग देश में लगे कोरोना वायरस लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं।




No comments