Salman Khan ने ईद के मौके पर 5000 परिवार तक पहुंचाए फूड पैकेट्स
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते कई लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल मच गई है। लॉकडाउन के चलते सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग ही प्रभावित हुआ है और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम हस्तियां समय-समय पर इनकी मदद के लिए सामने भी आई है। सलमान खान शुरुआत से ही इन जरुरतमंदों की मदद के लिए हरसंभव कोशिश करते हुए नजर आए हैं।

पहले Salman Khan ने दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में कुछ पैसे डाले और उसके बाद वो समय-समय पर इन जरुरतमंदों के लिए खाना भी भिजवाते रहे। सलमान खान ने कुछ दिन पहले ही इस नेक कम के लिए 'बीइंग हंगरी' नाम का एक फूड ट्रक भी शुरु किया था। बीते सोमवार को देश-दुनिया के लगभग हर कोने में ईद का जश्न मनाया जा रहा था और इस खास मौके पर सलमान खान ने लगभग 5000 परिवार की मदद करने का फैसला लिया। ईद के खास मौके पर सलमान खान ने इन परिवारों के लिए फूड पैकेट्स का इंतजाम करवाया था।
पॉलिटिशियन राहुल एन कनल ने कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है। इस ट्वीट में लिखा हुआ है कि, 'ईद के मौके पर 5000 परिवारों तक अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचने के लिए आपका शुक्रिया सलमान खान। आपके जैसा इंसान सोसायटी में बैलेंस बनाए रखता है। ईद किट्स के लिए आपका शुक्रिया। भाई ने स्पेशल अंदाज में ईद की शुभकामनाएं दी हैं।
Thank you @BeingSalmanKhan bhai for reaching out to 5000 families in your own special way on the occasion of Eid and spreading happiness...Humans like you balance the society,Thank you for the Eid kits distributed to one and all...special way of bhai wishing Eid !!! pic.twitter.com/7oTPPeXZMv— Rahul.N.Kanal (@Iamrahulkanal) May 24, 2020
इन दिनों पनवेल फॉर्महाउस में ठहरे हुए हैं भाईजान
सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस पर ठहरे हुए हैं। कुछ दिन पहले ही सलमान खान अपने माता-पिता से मिलने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे और इसके लिए उन्होंने पनवेल से बांद्रा तक सफर करने के लिए विशेष पास भी बनवाया था। पनवेल फॉर्महाउस में सलमान खान के अलावा उनकी बहन अर्पिता खान का परिवार, जैकलीन फर्नांडीस और यूलिया वंतूर ठहरे हुए हैं।
फॉर्महाउस से सामने आया सलमान खान का वीडियो
फॉर्महाउस पर ही शूट कर डाले गाने
सलमान खान ने अपने पनवेल फॉर्महाउस में ही कई गाने शूट कर डाले है। बीते हफ्ते ही सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर गाना 'तेरे बिना' रिलीज हुआ है। इस गाने को सलमान खान के फॉर्महाउस में ही शूट किया गया है और बीती शाम ही सलमान खान का नया गाना 'भाई भाई' रिलीज हुआ है।




No comments