Shehnaz Gill के पिता Santokh Singh ने रेप के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'मैं तो पूरे दिन घर ही...'
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के पिता संतोख सिंह (Santokh Singh) पर 40 साल की एक महिला का बंदूक की नोक पर रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने पंजाब पुलिस में संतोख सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है और दावा किया है कि जब ये महिला अपने बॉयफ्रेंड से मिलने उसके घर गई थी तब संतोक ने उसके साथ बलात्कार किया। जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पंहुचा तो उन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी थी।

संतोख सिंह ने इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए, अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। संतोख ने कहा है कि उनका पूरा घर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आता है और जिन दिन यह घटना हुई वो पूरे दिन अपने घर पर मौजूद थे। संतोख सिंह का ये बयान इस समय मीडिया में बायरल हो रहा है। वीडियो में संतोख सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि, 'मेरे पास पिछले एक साल से गनमैन है और 24 घंटे ये मेरे साथ रहता है। यह लेडीज 47-48 साल की है और मैं इससे पहले भी 3 से 4 बार मिल चुका हूं। राजीनामा कराना और किसी पैसे वाले बंदे के खिलाफ एफआईआर कराकर यह महिला पैसे बनाती है। ये महिला मुझे भाई बोलती है और एक भाई के खिलाफ 376 धारा लगवा देना ठीक बात नहीं है।
#ShehnaazGiIl Fathers Clarification on Rape allegations Part-1 #SidNaaz pic.twitter.com/a4GxZtgKLk— Matalab🤔 (@most_benevolent) May 21, 2020
जब उनसे पूछा गया गया कि उस महिला ने आपको ही टारगेट क्यों किया, उस व्यक्ति (लकी संधू) के खिलाफ आरोप क्यों नहीं लगाए, जिससे वो मिलने गई थी तो संतोख ने कहा, 'वो लकी संधू के खिलाफ एफआईआर नहीं करा सकती है क्योंकि वो महिला अच्छी तरह जानती है अगर ऐसा हुआ तो लकी संधू उसे छोड़ देगा। वो लकी संधू से बहुत प्यार करती है। नो महिला 14 तारीख को मेरे घर दो लेडीज लेकर आई थी उस दिन मेरी वाइफ भी मुझे देख रही थी। मेरे साथ मेरा गनमैन भी साथ था। वो बोल रही थी मैं लकी मेरे साथ मारपीट करता है। उस दिन लकी संधू मेरे घर पर ही था और मैंने इन्हें समझाया कि ये मामला दोनों को बैठकर सुलझाना चाहिए।




No comments