हसीना के चक्कर में Shivin Narang ने ठुकराया था Bigg Boss 13 का ऑफर, नाम जानकर हैरान हो जाएंगे आप
टीवी के मशहूर एक्टर शिविन नारंग के लिए ये महीना कुछ खास नहीं रहा है। पहले शिविन नारंग के हाथ में चोट लगी और फिर एक शख्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकलने के बाद उनकी बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया है। इस बीच ऐसा भी सुनने में आ रहा था कि अभिनेता शिविन नारंग बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के विवादित शो Bigg Boss 14 का हिस्सा बन सकते हैं। इस खबर पर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इससे पहले भी Shivin Narang को इस शो के लिए बुलावा आया था।

शिविन नारंग को पिछले साल 'बिग बॉस' के तेरहवें सीजन का ऑफर मिला था। शिविन नारंग ने इस शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था क्योंकि वो जेनिफर विंगेट स्टारर सीरियल 'बेहद 2' का हिस्सा बनना चाहते थे। इस शो में शिविन नारंग ने टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट के साथ स्क्रीन तो शेयर किया ही था साथ ही उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान शिविन नारंग ये खुलास भी कर चुके हैं कि उन्हें बिग बॉस को छोड़ने का कोई गम नहीं है।
शिविन नारंग के लेटस्ट वीडियोज और तस्वीरें...
'बेहद 2' पर लगा ताला
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते टीवी इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। ऐसे में टीवी के कई ऐसे शोज को बंद किया जा रहा है, जोकि टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाते है। बीते दिनों मेकर्स ने 'बेहद 2' को भी बंद करने का फैसला लिया है।
ऐसे हुई एक्टिंग करियर की शुरुआत
शिविन नांरग ने साल 2012 में सीरियल 'सुरवीन गुग्गल: टॉपर ऑफ द ईयर' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में एंट्री मारी थी। शिविन नारंग बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के करेंट सीजन का हिस्सा है। लॉकडाउन के चलते इस शो के फिनाले की शूटिंग रुकी हुई है।




No comments