Shoaib Akhtar अपनी बायोपिक फिल्म में बॉलीवुड के इस खान को देखना चाहते हैं
भारत में सिनेमा और क्रिकेट समान रूप से लोगों के बीच मशहूर हैं। इन दोनों इंडस्ट्री के सितारे लोगों के बीच पूजे जाते हैं और लोग इनके लिए जान तक देने को तैयार हैं। कई बार ये इंडस्ट्रीज देश की सीमाओं को भी तोड़ देती हैं और लोग विदेशी आर्टिस्ट और क्रिकेटर्स के डाई-हार्ट फैन बन जाते हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) भी ऐसे ही इंसानों में से एक हैं, जिनके जितने फैंस पाकिस्तान में हैं उतने ही फैंस हिन्दुस्तान में हैं।

शोएब अख्तर को दुनियाभर में 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से भी जाना जाता है। वो दुनिया के सबसे फास्टेस्ट बॉलर्स में से एक हैं। शोएब अख्तर का एक गरीब परिवार से क्रिकेट का चमकता सितारा बनने तक का सफर काफी प्रेरणादायक है, जिसे कई लोग बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने हाल में एक चर्चा के दौरान अपनी बायोपिक पर बात की और बताया कि वो किस कलाकार को इसमें लीड किरदार निभाते देखना चाहते हैं ? हैलो एप पर चर्चा के दौरान शोएब अख्तर ने बताया कि उन्हें अपनी बायोपिक के लिए सलमान खान (Salman Khan) सबसे सही च्वाइस लगते हैं। शोएब अख्तर के अनुसार, 'सलमान खान मेरे किरदार के साथ न्याय करेगा। वो मेरी बायोपिक के लिए परफेक्ट च्वाइस रहेगा।
आपको बता दें शोएब अख्तर के बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे अच्छे दोस्त हैं, जिनमें से सलमान खान भी एक हैं। आईपीएल के दौरान सलमान खान और शोएब अख्तर को कई बार साथ में मस्ती करते देखा जा चुका है। अगर दोनों के व्यक्तित्व को करीब से पढ़ा जाए तो ऐसा नजर भी आता है कि सलमान खान क्रिकेटर शोएब अख्तर की बायोपिक के लिए सबसे च्वाइस रहेंगे। हालांकि देखने वाली बात यह रहेगी कि सलमान खान शोएब अख्तर की इस गुजारिश पर अमल करेंगे या फिर नहीं ? वैसे आप भाईजान को शोएब की बायोपिक में देखना चाहते हैं ? कमेंट करके जरूर बताएं।




No comments