Sonu Sood के काम से खुश लोगों ने सरकार से की पद्म विभूषण की मांग
बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood Lockdown में फंसे प्रवासी मजूदरों को घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. सोनू सूद के इस नेक काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. सोनू सूद के काम से खुश होकर एक व्यक्ति ने उन्हें सरकार से 'पद्म विभूषण' देने की मांग कर दी. एक्टर को पद्म विभूषण देने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

सोनू सूद के काम से कायल हुआ उस व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया. उसने लिखा, 'इस महामारी संकट में प्रवासी श्रमिकों के लिए मसीहा बने सोनू सूद को पद्म विभूषण के लिए सरकार से मांग करता हूं.' जिसका जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'मेरे द्वारा अपने घर पहुंचने वाले प्रवासी से मिलने वाली हर कॉल मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है. भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये पुरस्कार हजारों में मिले हैं.
Every call that I get from a migrant who reaches his home safely is my biggest Award. Thank God I have received these awards in thousands ❣️🙏 https://t.co/0wNyIs3qtF— sonu sood (@SonuSood) May 24, 2020
आपको बता दें कि Sonu Sood ने अपने पैसों से बसें बुक करके उन प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम शुरू किया. जिसके बाद अब हजारों की तादात में सोनू लोगों को उनके घर भेज चुके हैं. इस नेक काम के बाद से ही ट्विटर से लेकर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोनू सूद की तारीफें हो रही हैं. हाल ही में उन्होंने कहा, 'जब तक हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता अपनी मुहिम को जारी रखूंगा. इसके लिए चाहे कितना भी काम और मेहनत करनी पड़े. अंतिम मजदूर के उसके घर पहुंचने तक चैन से नहीं रह सकता.
सोनू सूद ने बताया कि मजदूरों को वापस भेजने में उन्हें सबसे बड़ी परेशानी यह आई कि मजदूरों को कागजी कार्यवाही के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है. ऐसे में जो अनपढ़ लोग हैं उनके लिए ये सब करना काफी मुश्किल हो जाता है. सरकार को इस प्रक्रिया को आसान बनाना चाहिेए.




No comments