Tom Cruise की UpComing Movie अंतरिक्ष में शूट होने वाली है
हॉलीवुड फिल्म स्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) हमेशा ही अपने दर्शकों को चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर एक्टर कुछ ऐसा कमाल करने वाले हैं कि पूरी दुनिया की निगाहें इस दमदार स्टार पर टिकी हुई हैं। ‘मिशन इंपॉसिबल’ स्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित अनाम फिल्म को लेकर चर्चाओं में है। खास बात ये है कि टॉम क्रूज की इस फिल्म को अंतरिक्ष में फिल्माया जाना है। इसी वजह से पूरी दुनिया की निगाहें इस हॉलीवुड सुपरस्टार की आने वाली इस मचअवेटेड फिल्म पर टिकी हुई है। अब इस फिल्म को लेकर एक और जबरदस्त खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम क्रूज स्टारर अंतरिक्ष में बनने वाली इस फिल्म को निर्देशक डौग लिमन (Doug Liman) डायरेक्ट करने वाले है। ये एक धमाकेकार एक्शन-एडवेंचर्स फिल्म होगी। जिसे स्पेस में फिल्माया जाना है। इस फिल्म के लिए नासा और अमेरिकन विमानन कंपनी स्पेस एक्स के ओनर एलन मस्क ने भी मेकर्स को सहयोग देने के लिए हाथ मिलाया है। ये अपनी ही तरह की पहली फिल्म होने वाली है जिसे लेकर पूरी दुनिया इस वक्त काफी एक्साइटेड हैं। अब इस फिल्म के साथ डौग लीमन का नाम जुड़ने से ये क्रेज और भी ज्यादा बढ़ चुका है।
बता दें कि इससे पहले भी अमेरिकन फिल्म निर्देशक टॉम क्रूज के साथ मिलकर ‘ऐज ऑप टुमॉरो’ और ‘अमेरिकन मेड’ जैसी शानदार फिल्में दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘द बोर्न आइडेंटिटी’ जैसी क्लासिक जासूसी फिल्म भी दी थी। अब ये धांसू निर्देशक टॉम क्रूज की इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कोरोना वायरस के बाद हालात सामान्य होते ही शुरू कर दिया जाएगा। डौग लीमन का नाम फिल्म के साथ जुड़ने से फिल्म को लेकर लोगों के एक्साइटमेंट का लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया है। देखना है कि ये फिल्म कब तक सिल्वर स्क्रीन का रुख कर पाएगी। क्या आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। हमें अपनी राय कमेंट कर बता सकते हैं।




No comments