शादी से पहले Virat Kohli ने कभी नहीं किया Anushka Sharma को प्रपोज
बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी वेब सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस वेब सीरीज की जमकर सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। अनुष्का शर्मा की इस वेब सीरीज पर उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी कमेंट करते हुए बताया था कि ये एक मास्टरपीस है। इसके बाद से ही इंडस्ट्री का ये हॉट एंड सेक्सी कपल सुर्खियों में है। अब इधर हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के पतिदेव विराट कोहलीने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। विराट कोहली ने बताया है कि उन्होंने शादी से पहले कभी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को प्रपोज ही नहीं किया था। है न चौंकाने वाली बात... लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही है।
दरअसल, बीते दिनों विराट कोहली ने फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट का सेशन किया था। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कई मुद्दों पर बात हुई। इसी दौरान दोनों ने शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए कुछ राज भी खोल दिए। बातचीत के दौरान ही विराट कोहली ने खुलासा किया कि उन्होंने शादी से पहले कभी भी अनुष्का शर्मा को पारंपरिक रुप से प्रपोज नहीं किया था।
जब विराट कोहली की इस बात पर सुनील छेत्री ने हैरानी जताई तो उन्होंने कहा, ‘मेरा ये मानना है कि अगर आप लाइफ खुलकर जीते हो तो फिर न तो कोई वैलेंटाइन डे होता है और नही कोई स्पेशल डे... हर दिन वैलेंटाइन डे हो सकता है और हर दिन खास हो सकता है। और जो अनुष्का ने कहा वो बिल्कुल सही है। क्योंकि हमें कभी नहीं लगा कि हमें ऐसा कुछ करने की जरुरत है। हमें पता था कि हम दोनों एक दूसरे से ही शादी करने वाले है। इसे लेकर कोई डाउट कभी नहीं था। तो जब हमें लगा कि सबकुछ बिल्कुल सही जा रहा है। तो हम अपनी जिंदगी एक साथ बिताने के लिए सुपरएक्साइटेड थे और सभी कुछ बिल्कुल सही अपने आप होता चला गया।
🎥 | @imVkohli on keeping their marriage preparations a secret, crediting Anushka for doing all the hard work, planning, and coordination for their marriage and not proposing Anushka for the marriage 💕 #Virushka pic.twitter.com/LFW3DkMuRI— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) May 17, 2020
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों अपने घर पर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ बिताए कैंडिड मूमेंट्स के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस का दिल जीत लेते है।




No comments