Wedding anniversary पर Bipasha Basu ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर हमेशा से ही अपनी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस को कपल गोल्स देते आए है। बीते दिनों ही इस कपल की शादी की चौथी सालगिरह थी और इस खास मौके पर दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो Bipasha Basu और Karan Singh Grover की शादी की है और इस वीडियो के हर शॉट में इनका एक-दूसरे के लिए बेपनाह प्यार खूब झलक रहा हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दोनों ने ही एक बार फिर से पूरी जिंदगी एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया है। आपको बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर का ये रोमांटिक वीडियो कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में बताना मत भूलिएगा।




No comments