Amitabh Bachchan ने लिखी दिल की बात, ‘मैं उन्हें अस्पताल देखने नहीं गया लेकिन मुझे...’
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Rishi Kapoor ने 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो 67 साल के थे। ल्यूकेमिया कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद 'बॉबी' अभिनेता ने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Sir HN Reliance Foundation Hospital) में अंतिम सांस ली। उन्होंने चार दशकों तक अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। ऋषि कपूर की मौत की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। Lockdown के चलते बॉलीवुड सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अमिताभ बच्चन भी इस दौरान लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई दिए।

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन काफी भावुक नजर आए। उन्होंने दो बार अपने ट्विटर से पोस्ट किया और ट्वीट को डिलीट कर दिया। कुछ समय बाद रात में बिग बी ने अपने ब्लॉग और इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के निधन पर पोस्ट साझा किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘ऋषि कपूर के पिता राज कपूर जी ने मुझे एक शाम बुलाया था उसी दौरान मैंने पहली बार ऋषि को देखा था। इस समय वो काफी छोटे और यंग थे। उनकी चाल-ढाल उनका लुक काफी अलग था। इसके बाद मैं अक्सर उनको आरके स्टूडियोज में देखता था। ऋषि कपूर ‘बॉबी’ के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार हो रहे थे। उनका बर्ताव जिस तरह का था मुझे वो महान पृथ्वीराज कपूर की याद दिलाते थे।
महानायक ने आगे लिखा है, ‘मैं अक्सर उनसे बात किया करता था। वो जब बीमारी थे उस दौरान भी कई बार हम दोनों की बात हुई लेकिन ऋषि ने मुझे कभी महसूस नहीं होने दिया कि वो जानलेवा बीमारी से लड़ रहे हैं। वो मुस्कुराते हुए कहते थे कि अस्पताल में आना जाना रूटीन है मैं जल्द आपसे मिलता हूं। चिंता मत कीजिए मैं जल्द ही लौट आऊंगा। वो हमेशा हंसते रहते थे। उनके चेहरे पर कभी तनाव नहीं होता था। वो जब कभी बीमार पड़े मैं उनको मिलने कभी अस्पताल नहीं गया, मुझे हमेशा भरोसा था कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे और वो जब भी मुझसे मिलने आएंगे उनके चेहरे पर मुस्कान होगी।'




No comments