Ananya Panday's Cousin Alanna Panday को बिकिनी फोटो पोस्ट करने पर मिला भद्दा कमेंट
बॉलीवुड स्टार Ananya Panday की कजिन Alanna Panday अक्सर ही अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अलाना पांडे बेहद बिंदास हैं और अक्सर ही अपनी बिकिनी फोटोज से सोशल मीडिया हिला देती है। यही वजह है कि फिल्मी दुनिया में कदम न रखने के बावजूद उनके इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं। हालांकि कई बार अलाना पांडे को अपने बिंदासपन के चलते ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन हाल ही में अलाना पांडे को एक इतनी बड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी कि वो हिल गई है। इसके बाद उन्होंने उस ट्रोलर को ब्लॉक तक कर दिया। बाद में अलाना पांड ने लंबी चौड़ी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
अलाना पांडे ने लिखा है, 'मुझे एक महिला का कमेंट मिला था जो कह रही थी मैं गैंग रेप का शिकार होने के लायक हूं। क्योंकि मैंने बिकिनी में अपनी फोटो पोस्ट की। इसके बाद उसने मेरी मॉम और मेरे डैड तक को टैग किया। वो चाहती थी कि वो भी ये कमेंट देखें। काश मेरे पास इसका स्क्रीनशॉट होता। लेकिन मैं इतना डर गई थी कि मैंने तुरंत ही उसे ब्लॉक कर दिया और इंस्टाग्राम से ये कमेंट डिलीट कर दिया।'
अलाना ने इसके आगे लिखा, 'जब मैंने उसे ब्लॉक करने के लिए उसकी प्रोफाइल देखी तो पता लगा कि वो शादीशुदा है और उनकी एक बेटी भी है जो मुझसे छोटी है। मुझे नहीं पता कि कैसे आप दूसरे बच्चे के लिए ऐसी बात बोल सकते हैं।' अलाना पांडे ने इसके बाद कई सारी पोस्ट के जरिए ऐसी महिलाओं की कलई खोल दी है जो पढ़ी लिखी होने के बावजूद घटिया बातें लिखने से बाज नहीं आती है। अलाना पांडे की ये पोस्ट आप नीचे देख सकते हैं।
अनन्या पांडे ने भी दिया जवाब
अलाना पांडे की इस पोस्ट पर उनकी कजिन ने भी हौसला बढ़ाते हुए लिखा है, 'हां... तुम बहुत सुंदर हो।' जिसके बाद अलाना पांडे ने कजिन की बात पर हार्ट इमोजी के साथ जवाब भी दिया है। अलाना पांडे चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी है।




No comments