हैप्पी बर्थडे अमीषा पटेल: फैंस ने अमीषा पटेल के लिए बनाया स्पेशल वीडियो, कहा 'आपको जन्मदिन की...'
बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल (Ameesha Patel) आज अपना 44वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं, जिस खास मौके पर उन्हें देश-विदेश से बधाई भरे संदेश आ रहे हैं।

अदाकारा ने अपने कुछ फैंस के संदेश एक वीडियो के माध्यम से इंस्टाग्राम पर शेयर भी किए हैं। इस वीडियो में अमीषा पटेल के फैंस उनका जन्मदिन सेलीब्रेट करते दिख रहे हैं। अमीषा पटेल ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने सभी फैंस को धन्यवाद कहा है। अमीषा पटेल ने लिखा है, 'यह वीडियो मेरे फैंस के द्वारा बनाई गई है। इसने मेरा दिन बना दिया है। मैं सभी को धन्यवाद कहती हूं।'




No comments