सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर से क्रिकेट जगत में शोक का माहौल
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के यंग कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने मात्र 34 साल की उम्र में रविवार (14 जून) को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। कलाकार की मृत्यु की खबर से जहां बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है, वहीं क्रिकेट जगत में भी शोक का माहौल है। भारतीय क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर सुनकर मैं हैरान रह गया हूं। वो एक शानदार कलाकार थे। मैं उनकी फैमिली और परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'
Shocked and sad to hear about the loss of Sushant Singh Rajput.— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 14, 2020
Such a young and talented actor. My condolences to his family and friends. May his soul RIP. 🙏 pic.twitter.com/B5zzfE71u9
हरभजन सिंह ने भी ट्वीट करके सुशांत सिंह राजपूत को नमन किया है। हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कोई मुझसे कह दो कि यह खबर फेक है। मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अब नहीं रहे। यह बहुत ही दुखद खबर है।
Plz tell me this is a fake news.. Cant believe Sushant Rajput is no more..Condolence to the family🙏🙏 Very sad #ripsushantsinghrajput pic.twitter.com/wjCK77aq3t— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 14, 2020
इरफान पठान ने भी ट्वीट के माध्यम से सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी सलाम भेजा है। इरफान पठान ने लिखा है, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की खबर सुनकर हिल गया हूं। मैं सुशांत के परिवार के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। मैंने सुशांत के साथ ताज होटल के जिम में आखिरी बार बात की थी। मैंने बताया था कि मुझे केदारनाथ में उनका काम काफी पसंद आया है। उन्होंने कहा था कि भाई आप छिछोरे देखिएगा, आपको वो भी पसंद आएगी।
I’m deeply shocked and saddened to hear about the suicide of #SushantSinghRajput my heart goes out for his family— Irfan Pathan (@IrfanPathan) June 14, 2020
कलाकार की मृत्यु का कारण अभी पता नहीं चला है:
सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वो पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थे। आप मामले से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए बॉलीवुड लाइफ पढ़ते रहिए।




No comments