सुशांत सिंह राजपूत ने नेपोटिज्म पर खुलकर कही थी ये बात, प्रकाश राज ने पुराना वीडियो शेयर कर लिखा
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड से एक बार फिर से बॉलीवुड में नेपोटिज्म की गंदी राजनीति को लेकर जमकर चर्चाएं होने लगी है। कई स्टार्स इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं।

तो, इस बीच करण जौहर और सलमान खान जैसी फिल्मी हस्तियों को सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर खूब कोस रहे हैं। फैंस के गुस्से का उबाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और बीते 3 दिन से सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखने को मिल रहा है।
इस बीच साउथ स्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो शेयर कर इस बहस में और तेजी ला दी है। प्रकाश राज ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो खुद नेपोटिज्म मुद्दे पर बोलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत बोल रहे हैं, ‘नेपोटिज्म, यहां-वहां हर जगह है। अकेले बॉलीवुड में नहीं है। इसीलिए इसमें आप कुछ नहीं कर सकते। नेपोटिज्म होता है लेकिन इससे कुछ नहीं होता। हां लेकिन अगर आप जानबूझकर सही टैलेंट को सामने नहीं आने देते हैं तो जरुर ये एक बहुत बड़ी समस्या है। अगर ऐसा होता रहा तो फिल्म इंडस्ट्री का पूरा ढांचा ही एक दिन गिर जाएगा।
इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा है, ‘नेपोटिज्म... मैं भी इससे गुजरा हूं। मेरे घाव मेरे शरीर की तुलना में बहुत गहरे हैं। लेकिन ये बच्चा, सुशांत सिंह राजपूत... इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। क्या हम सीखेंगे... क्या हम वाकई कोशिश करेंगे कि ऐसे सपने बस मर न जाएं... सिर्फ पूछ रहा हूं।’ इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
#nepotism I have lived through this .. I have survived ... my wounds are deeper than my flesh ..but this child #SushanthSinghRajput couldn’t.. will WE learn .. will WE really stand up and not let such dreams die .. #justasking pic.twitter.com/Q0ZInSBK6q— Prakash Raj (@prakashraaj) June 15, 2020
कंगना रनौत से लेकर कई सेलेब्स ने जताया है गुस्सा
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में रोष है। कंगना रनौत, दीप्ति नवल, शेखर कपूर और मनोज वाजपेयी जैसे सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत के इस खतरनाक कदम उठाने के पीछे फिल्म इंडस्ट्री के सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया है। जहां नेपोटिज्म के चलते कई होनहार कलाकारों को अपने हिस्से का हक नहीं मिलता है।




No comments