पटना में गंगा में बहाई जाएंगी सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां
बॉलीवुड स्टार Sushant Singh Rajput का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस शमशान घाट में कर दिया गया है। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी लोग शामिल हुए थे। सुशांत सिंह राजपूत के पिता और रिश्तेदार पटना से आज ही मुंबई पहुंचे थे।

उनके पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत के कजिन और बीजेपी मेंबर बबलू यादव भी यहां पर पहुंचे थे। सामने आ रही खबरों की मानें तो अब सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को पटना की गंगा में विसर्जित किया जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत की मां का भी निधन पटना में ही हुआ था। ऐसे में परिवार अंतिम रस्में पटना में ही पूरी करने वाला है।
बता दें कि एक्टर बिहार के पूर्णिया से ताल्लुक रखते थे। उनकी पिता का घर पटना में था। सुशांत सिंह राजपूत पढ़ाई में काफी अव्वल रहने वाले छात्र थे। वो बिहार के चर्चित नौजवानों में से एक थे। वो जितना अपनी जड़ों पर गर्व करते थे तो उतना ही बिहार के लोगों को भी उन पर नाज था। एक्टर बीते साल ही अपनी मां से मिलने पटना गए थे। यहां पर उस वक्त उनका मुंडन संस्कार हुआ था। बताया जाता है कि उनकी मां ने इसके लिए मनसा देवी से मन्नत मांगी थी जिसे पूरी करने एक्टर अपने पैतृक घर पर गए थे। सुशांत सिंह राजपूत दिल से बेहद सीधे और ईमानदार एक्टर थे। वो कई तरह से सामाजिक कामों में भी जुटे हुए थे।
हालांकि अंतिम दिनों में वो बेहद अकेले पड़ गए थे। एक्टर के नौकर ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि कैसे जिंदगी के आखिरी कुछ दिनों में बेहद तनाव और परेशानी में थे। वो धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार होने लगे थे। बॉलीवुड स्टार ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी थी। वो ‘काई पो छे’ से लेकर ‘छिछोरे’ तक कई हिट फिल्मों से दर्शकों का प्यार हासिल करने में सफल हुए थे। उनकी ‘पीके’, ‘एमएस धोनी’ और ‘केदारनाथ’ कुछ बेहतरीन फिल्में रही जिनमें एक्टर को हमेशा याद किया जाएगा।




No comments