प्रोडक्शन हाउस लगा चुके थे सुशांत सिंह राजपूत पर बैन
सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या.....ये खबर आप भी जितनी बार पढ़ रहे होंगे यकीन कर पाना मुश्किल होगा। उन्हें रुपहले पर्दे पर पसंद करने वाले फैंस इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में पाने वाला इंसान ऐसा कैसे कर सकता है? टीवी से फिल्मी दुनिया में जाकर धमाल मचाने वाले इंसान अचानक से इतना कमजोर कैसे हो सकता है? ऐसे कई सवाल है जोकि हर किसी के जेहन में बार-बार आ रहे हैं, लेकिन सच यही है कि ग्लैमर वर्ल्ड में ना तो कोई आपका सगा है और ना ही कोई आपको समझने वाला है। बीते दो साल से सुशांत सिंह राजपूत के दिलों दिमाग पर क्या बीत रही होगी...ये सिर्फ और सिर्फ उन्हें ही पता होगा।

साल 2017 में ही ये खबर आई थी कि, 'सुशांत सिंह राजपूत ने देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस 'यशराज फिल्म्स' के साथ अपने टाइअप्स खत्म कर लिए है। सुशांत सिंह राजपूत ने फैसला ले लिया है कि वो आगे कभी इस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं करेंगे।' अब ये सोचने वाली बात है कि आखिर टीवी की दुनिया से फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम करने का सपना देखने वाला शख्स इतने बड़े प्रोडक्शन हाउस से नाता कैसे तोड़ सकता है?
आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'ब्योमकेश बख्क्षी' के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' को भी ना कह दिया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत काफी लम्बे समय से शेखर कपूर के साथ काम करना चाहते थे। जल्द ही सुशांत उनकी फिल्म 'पानी' में काम करने वाले थे और इसकी वजह से ही उन्होंने YRF के एक अपकमिंग प्रोजेक्ट को मना कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'पानी' को YRF ही प्रोड्यूस करने वाला था लेकिन अचानक से ही इस प्रोडक्शन हाउस ने इस प्रोजेक्ट से अपने पीछे हाथ खींच लिए थे। शेखर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उस समय सुशांत काफी परेशान थे और घंटो फोन करके वो काफी रोया भी करते थे। खैर, उस वक्त शेखर कपूर डगमगाए नहीं और उन्होंने इस फिल्म को बनाने की ठानी और खबरें आ रही थी कि साल 2016 में रिलीज होने वाली ये फिल्म इस साल (2020) रिलीज होगी।
कुछ महीने बाद ही सुनने में आया कि सुशांत को बिना बताए ही यशराज फिल्म्स ने उन्हें अपकमिंग प्रोजेक्ट 'बेफिक्रे' से बाहर कर दिया है। आदित्य चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत से वादा किया था कि वो उन्हें इस फिल्म में कास्ट करेंगे, लेकिन बाद में इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम सामने आने लगा। इस खबर ने सुशांत सिंह राजपूत को काफी परेशान कर दिया था। इसी वक्त सुशांत ने यशराज फिल्म के साथ सारे प्रोफेशनल नाते तोड़ लिए थे।
उस समय एक इनसाइडर ने डीएनए को बताया था कि, 'आदी ने सुशांत से 'बेफिक्रे' का वादा किया था लेकिन उन्होंने सुशांत को बिना बताए ही रणवीर को ये फिल्म दे दी थी। इस वजह से सुशांत काफी अपसेट थे और उन्होंने YRF के साथ कभी भी काम ना करने का फैसला लिया।' वहीं YRF के स्पोस्कपर्सन का कहना था कि, 'सुशांत अब हमारे टैलेंट टीम का हिस्सा नहीं हैं। भविष्य के लिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।'
अब कोई भी समझ सकता है कि उस दौरान सुशांत सिंह राजपूत किस दौर से गुजर रहे होंगे। खैर, सिर्फ आदित्य चोपड़ा ही नहीं बल्कि एक और प्रोड्यूसर के साथ सुशांत सिंह राजपूत के बहस की खबरें सामने आई थी। 'एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी' की अपार सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की थी और धीरे-धीरे करके बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस उनसे पल्ला झाड़ने लगे थे। देखते ही देखते एक ऐसा खेमा तैयार हो गया जोकि सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकालने के लिए कुछ भी करने को तैयार था।
केआरके ने चार महीने पहले ही एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि YRF के साथ-साथ साजिद नाडियाडवाला, धर्मा प्रोडक्शन, टी-सीरीज और बालाजी ने सुशांत सिंह राजपूत को बैन कर दिया था। वहीं इस ट्वीट में ऐसा भी कहा गया है कि ये सब इसलिए किया गया ताकि सुशांत सिर्फ वेब सीरीज और टीवी तक ही सीमित रहें।
शेखर कपूर ने नहीं छोड़ा सुशांत का साथ
अच्छी फिल्में बनाने वाले निर्देशक और प्रोड्यूसर ने सुशांत का साथ कभी नहीं छोड़ा और शेखर कपूर अब भी उनके साथ काम करने को तैयार थे। सुशांत के निधन के बाद से शेखर कपूर भी ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। हाल ही में शेखर कपूर के एक ट्वीट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस ट्वीट में शेखर कपूर ने लिखा था कि, 'मुझे पता था कि तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे उन लोगों की कहानी पता है जोकि तुम्हें नीचा दिखा रहे थे और तुम मेरे कंधे पर रोया करते थे। काश की उन बीते 6 महीनों में मैं तुम्हारे साथ होता। काश की तुमने मुझसे बात की होती। तुम्हारे साथ जो भी हुआ है वो उनका कर्मा है, तुम्हारा नहीं।'
I knew the pain you were going through. I knew the story of the people that let you down so bad that you would weep on my shoulder. I wish Iwas around the last 6 months. I wish you had reached out to me. What happened to you was their Karma. Not yours. #SushantSinghRajput— Shekhar Kapur (@shekharkapur) June 15, 2020
फिल्मी दुनिया ने नहीं किया था एक्सेप्ट
एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था कि कोई भी उन्हें पार्टी में नहीं बुलाता है और लोग आज भी उन्हें एक परिवार के तौर पर एक्सेप्ट नहीं कर पाए है। जिसकी वजह से उन्हें हमेशा लेफ्ट आउट फील होता था।
मजाक बनाने में आगे थे ये लोग
करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट को लोग लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। अब आपको बता दें कि ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल, कुछ साल पहले ही करण जौहर के चैट शो पर जब उन्होंने आलिया के सामने सुशांत के नाम का जिक्र किया था तो एक्ट्रेस ने कहा था कि 'कौन सुशांत...' इसके बाद करण जौहर भी खूब हंसे थे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद आलिया भट्ट और करण जौहर ही बड़ी-बड़ी पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि देने में जुटे हुए हैं, जिसके चलते सुशांत सिंह राजपूत के फैंस गुस्से से तिलमिला चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इशारों-इशारों में फिल्म इंडस्ट्री को घड़ियाली आंसू ना बहाने के लिए कहा है।




No comments