Brahmastra ही नहीं एक और फिल्म में Shah Rukh Khan करेंगे कैमियो, सामने आई बड़ी खबर
बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan की अगली फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खबरें हैं कि एक्टर जल्दी ही फिल्म Brahmastra में Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाले है। रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में एक्टर एक कैमियो में दिखाई देने वाले हैं। अब शाहरुख खान को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि एक्टर जल्दी ही R Madhavan की फिल्म ‘रॉकेटरी- द नंबी इफेक्ट’ (Rocketry: The Nambi Effect) में दिखने वाले है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो एक पत्रकार का किरदार निभाएंगे। यहीं नहीं इस फिल्म में भी उनका किरदार भी एक कैमियो भर ही होगा। इस बारे में मीडिया पोर्ट्ल मुंबई मिरर ने एक सूत्र के हवाले से खबर दी है।

फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया है, ‘रॉकेटरी में उनका किरदार पत्रकार का है। जो वैज्ञानिक नंबी नारायण का इंटरव्यू लेता है और इसके साथ ही उनकी कहानी फ्लैशबैक में दिखाएगा।
इतना ही नहीं, सूत्र ने ये भी कहा है, ‘अयान और मैडी शाहरुख खान के बड़े दीवाने हैं। उन्हें लगता है कि ये किरदार उनसे बेहतर कोई और नहीं कर सकता। ये सिर्फ कैमियो भर नहीं है बल्कि फिल्म की भूमिका में किरदार का अहम रोल है।’ तो वहीं, कहा जा रहा है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान एक वैज्ञानिक का किरदार निभाएंगे। जो सभी किरदारों से रुबरु कराने वाला है।
याद दिला दें कि शाहरुख खान आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर साल 2018 में फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। तमाम उम्मीदों के बावजूद ये फिल्म टिकट खिड़की पर औंधे मुंह जाकर गिरी थी। इस फिल्म के खराब प्रदर्शन का शाहरुख खान पर गहरा असर हुआ था और उन्होंने इसके बाद अपनी सभी फिल्मों को होल्ड पर डाल दिया। इसके बाद से ही दर्शकों को एक्टर की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।




No comments